ऑटो चालक के बेटे सोनू रामटेके का BSF में चयन

छुरिया/कल्लूबंजारी : कहते हैं कि अगर इरादों में जान हो, तो मंजिल खुद-ब-खुद कदम चूमती है। इस कहावत को सच कर दिखाया है हमारे क्षेत्र के होनहार युवा ने, जिन्होंने अपनी मेहनत और लगन से न सिर्फ अपने माता-पिता का, बल्कि पूरे जिले का नाम रोशन किया है। 

ग्राम कल्लूबंजारी के सोनू रामटेके का चयन BSF (सीमा सुरक्षा बल) में चयनित हुआ है। सोनू के छोटे भाई मोनू रामटेके भी पहले ही CISF में चयनित हो चुके हैं। ग्राम कल्लूबंजारी निवासी ओमप्रकाश रामटेके के घर आज खुशियों का ठिकाना नहीं है। ओमप्रकाश जी, जो पेशे से एक ऑटो चालक हैं, उन्होंने दिन-रात मेहनत कर, ऑटो चलाकर अपने बच्चों की पढ़ाई का खर्चा उठाया। आज उनकी तपस्या सफल हो गई है। उनके बेटे सोनू रामटेके ने कड़े संघर्ष के बाद BSF (Border Security Force) में अपनी जगह पक्की कर ली है।

Previous Post Next Post
MD SOLAR - PERFECT POWER SOLUTION
Shri Balaji Studio
Advertisements
📢 हमर WhatsApp चैनल मा जुड़ाव अऊ छत्तीसगढ़ के रोमांचक खबर सबले पहली पावव!
👉 अभी Follow करव (Follow Now)

Contact Form