छुरिया : फाफामार के अविनाश और जंगलपुर के ठाकुर राम का CISF में चयन

राजनांदगांव : जिले के छुरिया विकासखंड के वनांचल क्षेत्र से एक साथ दो बड़ी खुशखबरी आई है। क्षेत्र के दो होनहार युवाओं ने अपनी मेहनत और लगन से केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) में स्थान पक्का कर अपने गांवों का नाम रोशन किया है। ग्राम फाफामार के अविनाश साहू और ग्राम जंगलपुर के ठाकुर राम का चयन CISF में हुआ है। एक ही क्षेत्र से दो युवाओं के अर्धसैनिक बल में चयनित होने से न केवल उनके परिवारों में बल्कि आसपास के पूरे इलाके में हर्ष का माहौल है और बधाइयों का तांता लगा हुआ है।

CISF Selection 2026 Chhattisgarh

ग्राम फाफामार (पोस्ट गैंदाटोला) निवासी अविनाश कुमार साहू एक साधारण कृषक परिवार से आते हैं। उनके पिता श्री अवधराम साहू और माता श्रीमती सुनीता बाई साहू ने खेती-किसानी करते हुए बेटे को पढ़ाया। अविनाश ने अपनी सफलता का श्रेय अपने परिजनों के सहयोग और बड़े भाई टिकेश्वर साहू के मार्गदर्शन को दिया है। उनकी इस उपलब्धि पर पूरे फाफामार गांव को गर्व है। अविनाश कुमार क्रिकेट के एक अच्छे खिलाड़ी भी हैं।

वहीं, समीपस्थ ग्राम जंगलपुर के युवा ठाकुर राम ने भी CISF में चयनित होकर सफलता का परचम लहराया है। ग्रामीण परिवेश और सीमित संसाधनों के बीच रहकर ठाकुर राम ने कड़ी मेहनत की और यह मुकाम हासिल किया। उनकी सफलता यह साबित करती है कि यदि हौसले बुलंद हों, तो ग्रामीण क्षेत्र की प्रतिभाएं किसी से कम नहीं हैं।

छुरिया क्षेत्र के इन दोनों लालों की सफलता ने क्षेत्र के अन्य युवाओं में भी नई ऊर्जा का संचार किया है। अविनाश और ठाकुर राम अब सेना और पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहे अन्य ग्रामीण युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बन गए हैं। ग्रामीणों ने दोनों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें देश सेवा के लिए शुभकामनाएं दी हैं। 

Previous Post Next Post
MD SOLAR - PERFECT POWER SOLUTION
Shri Balaji Studio
Advertisements
📢 हमर WhatsApp चैनल मा जुड़ाव अऊ छत्तीसगढ़ के रोमांचक खबर सबले पहली पावव!
👉 अभी Follow करव (Follow Now)

Contact Form