गैंदाटोला में विशाल हिंदू सम्मेलन का आयोजन – 21 दिसंबर 2025 को

गैंदाटोला में इस वर्ष भव्यता और आस्था का संगम देखने को मिलेगा, जहाँ 21 दिसंबर 2025 (रविवार) को विशाल हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। पूरे क्षेत्र में धार्मिक उत्साह का माहौल है और ग्रामीणों में कार्यक्रम को लेकर भारी उत्सुकता है।

                  कार्यक्रम सुबह 09:30 बजे भव्य कलश यात्रा से आरंभ होगा, जिसमें सैकड़ों की संख्या में मातृ-शक्ति पारंपरिक वेशभूषा में शामिल होंगी। इसके बाद पाँच कुंडी गायत्री यज्ञ के माध्यम से वैदिक मंत्रोच्चार और शुद्धि-शांति का वातावरण निर्मित किया जाएगा।

                  सम्मेलन में आमंत्रित वक्ताओं द्वारा उद्बोधन होगा, जिसमें धर्म, समाज और सांस्कृतिक जागरण पर प्रेरक विचार प्रस्तुत किए जाएंगे। दोपहर में सभी श्रद्धालुओं के लिए भोजन प्रसादी की व्यवस्था रहेगी।

Previous Post Next Post
MD SOLAR - PERFECT POWER SOLUTION
Shri Balaji Studio
Advertisements
📢 हमर WhatsApp चैनल मा जुड़ाव अऊ छत्तीसगढ़ के रोमांचक खबर सबले पहली पावव!
👉 अभी Follow करव (Follow Now)

Contact Form