छीताकसा-कल्लूटोला में तेंदुआ! किसानों में दहशत, पहाड़ियों पर खतरा बढ़ा

 छीताकसा, कल्लूटोला व मातेखेड़ा की पहाड़ियों में तेंदुआ दिखा, ग्रामीणों को सतर्क रहने की सूचना – धान कटाई के दिनों में किसानों की चिंता बढ़ी

सूत्रों के अनुसार ग्राम छीताकसा, कल्लूटोला और मातेखेड़ा के आसपास की पहाड़ियों में तेंदुआ देखे जाने की जानकारी सामने आई है। वन विभाग व गांव के चौक-चौपाल से ग्रामीणों को सतर्क रहने की सूचना दे दी गई है। 

ग्रामीणों ने बताया कि शाम के समय पहाड़ी क्षेत्र में तेंदुए की मौजूदगी देखी गई, जिसके बाद यह खबर तेजी से फैल गई। वर्तमान में धान कटाई और लुवाई का समय चल रहा है, ऐसे में देर शाम खेतों में काम करने वाले किसानों के लिए यह स्थिति एक नई चुनौती बनकर सामने आई है। स्थानीय निवासियों से अपील की गई है कि :
  • अकेले जंगल या पहाड़ी क्षेत्र की ओर न जाएँ
  • बच्चों और मवेशियों का विशेष ध्यान रखें
  • रात के समय खेतों या रास्तों पर जाने से पहले आसपास की स्थिति जांच लें।
प्रशासन और वन विभाग की टीम ने आसपास के क्षेत्रों में पेट्रोलिंग बढ़ाना चाहिए और तेंदुए की गतिविधियों पर नजर रखी रखना चाहिए जिससे ग्रामवासी सुरक्षित रहें। ग्रामीणों का कहना है कि यदि सुरक्षा के और इंतज़ाम किए जाएँ तो तेंदुए की वजह से किसानों को होने वाला खतरा काफी कम हो सकता है।
Previous Post Next Post

Contact Form