गैंदाटोला पुलिस ने पकड़ा शराब तस्कर : महाराष्ट्र निर्मित 12 नग देशी दारू व नकद जब्त

 राजनांदगांव जिले के थाना गैंदाटोला पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक शराब तस्कर को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी महाराष्ट्र राज्य से देशी शराब लाकर क्षेत्र में अवैध रूप से बिक्री कर रहा था। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से कुल 12 नग देशी दारू (महाराष्ट्र निर्मित) तथा 800 रुपये नकद बिक्री रकम जब्त की है।

आरोपी का नाम :

राधेलाल सलामे, पिता – चैतुराम सलामे, उम्र – 45 वर्ष, निवासी – ग्राम लुड़काबोड़, ग्राम मेटेपार, थाना – गैंदाटोला, जिला राजनांदगांव (छत्तीसगढ़)

दिनांक 8 नवंबर 2025 को पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री राहुल देव शर्मा, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी डोगरगांव श्री दिलीप सिंह सिसोदिया के मार्गदर्शन में एवं नवीन थाना प्रभारी निरीक्षक श्री कौशलेश देवांगन के नेतृत्व में अवैध शराब विक्रेताओं और तस्करों के खिलाफ सटीक निगरानी की जा रही थी। इसी दौरान मुखबीर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति महाराष्ट्र निर्मित देशी शराब की अवैध बिक्री कर रहा है। सूचना की तस्दीक करते हुए पुलिस टीम ने दुर्रेबंजारी चौक, लुड़काबोड़ ग्राम मेटेपार के पास दबिश दी और आरोपी राधेलाल सलामे को रंगे हाथ पकड़ा। आरोपी के पास से—

  • 12 नग देशी दारू संत्री (महाराष्ट्र निर्मित)
  • प्रत्येक बोतल 180 ml, कुल कीमत: ₹960
  • ₹800 नगद बिक्री रकम
जब्त कर ली गई। आरोपी शराब को बिना किसी लाइसेंस के बेच रहा था। उसके खिलाफ धारा 34(1)(ख) आबकारी एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया है।

पुलिस टीम का विशेष योगदान :

निरीक्षक कौशलेश देवांगन, सउनि मेघनाथ सिन्हा, 
आरक्षक 1507 राकेश कुमार साहू, आरक्षक 1990, 1213, 845, सभी ने कार्रवाई में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Previous Post Next Post
MD SOLAR - PERFECT POWER SOLUTION
Shri Balaji Studio
Advertisements
📢 हमर WhatsApp चैनल मा जुड़ाव अऊ छत्तीसगढ़ के रोमांचक खबर सबले पहली पावव!
👉 अभी Follow करव (Follow Now)

Contact Form