छात्रा को आपत्तिजनक टिप्पणी भेजने के मामले में त्वरित कार्यवाही ना करने के कारण थाना प्रभारी एवं ASI निलंबित

राजनांदगांव जिले के गैंदाटोला थाना क्षेत्र में नाबालिग छात्रा से संबंधित गंभीर व संवेदनशील मामले में अपेक्षित त्वरित कार्रवाई न करने पर गाज गिरी है। पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा ने प्रथमदृष्टया लापरवाही एवं संवेदनहीनता पाए जाने पर थाना प्रभारी (निरीक्षक) राजेश साहू तथा सहायक उप निरीक्षक (ASI) मेघनाथ सिन्हा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। निलंबन की इस अवधि में दोनों अधिकारियों को रक्षित केंद्र (पुलिस लाइन), राजनांदगांव में सम्बद्ध किया गया है, जहां उन्हें बिना अनुमति मुख्यालय न छोड़ने और नियमित गणना में उपस्थित रहने के कड़े निर्देश दिए गए हैं।

एसपी कार्यालय द्वारा 6 सितंबर 2026 को जारी निलंबन आदेश (क्रमांक-पुअ/राज/स्टैनों/निलं/15/2026) के साथ ही मामले की निष्पक्ष जांच के आदेश भी दे दिए गए हैं। पुलिस अधीक्षक ने डोंगरगांव की पुलिस अनुविभागीय अधिकारी (SDOP) मंजुलता बाज को प्रकरण की प्राथमिक जांच का जिम्मा सौंपते हुए 07 दिवस के भीतर विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा है। पीड़िता द्वारा शिकायत देने के बावजूद चार दिनों तक एफआईआर दर्ज न करने और विभागीय स्तर पर लीपापोती के आरोपों के बाद हुई इस कार्रवाई से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।

Previous Post Next Post

Contact Form