जनहित के मुद्दों पर 11 अगस्त को छुरिया में कांग्रेस का जंगी प्रदर्शन, चक्का जाम की तैयारी

छुरिया। जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों को लेकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी छुरिया ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलने की तैयारी शुरू कर दी है। छुरिया ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में आगामी 11 अगस्त को ब्लॉक मुख्यालय छुरिया में एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन, आमसभा एवं चक्का जाम का आयोजन किया जाएगा।
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष धर्मेन्द्र साहू ने बताया कि छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश एवं राजनांदगांव जिला कांग्रेस कमेटी के मार्गदर्शन में यह आंदोलन आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए ब्लॉक मुख्यालय छुरिया में कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित कर उन्हें अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
कांग्रेस नेताओं का कहना है कि छुरिया ब्लॉक मुख्यालय को विभिन्न गांवों से जोड़ने वाले मुख्य मार्गों, वनांचल क्षेत्र के रास्तों तथा गांवों को जोड़ने वाली जर्जर पुल-पुलियाओं की स्थिति गंभीर बनी हुई है। इन मार्गों एवं पुल-पुलियाओं के कारण कभी भी बड़ी दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।
इसके अलावा बिजली के लगातार बढ़ते दाम, किसानों को हो रही परेशानियों और क्षेत्र की अन्य स्थानीय जनसमस्याओं को लेकर भी कांग्रेस सरकार का ध्यान आकर्षित करेगी। कांग्रेस का कहना है कि इन जनहित के मुद्दों को लेकर 11 अगस्त को व्यापक धरना-प्रदर्शन करते हुए सरकार से समस्याओं के निराकरण की मांग की जाएगी।
कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर आयोजित बैठक में राजनांदगांव जिला कांग्रेस अध्यक्ष विपिन यादव, खुज्जी विधायक भोलाराम साहू, प्रभारी महामंत्री राहुल तिवारी, ब्लॉक कांग्रेस प्रभारी राजू सिंह राजपूत सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बैठक में प्रमुख रूप से उपस्थित रहे—
रितेश जैन, पूरन नेताम, राजकुमार सिंन्हा, चुम्मन साहू, श्रीमती राजकुमारी सिन्हा, श्रीमती सीमा यादव, जावेद मेमन, मनोज सिन्हा, प्रदीप पटेल, कन्हैया कोले, अमित अग्रवाल, राम साहू, दिनु साहू, नीलेश पाल, अश्वन सिन्हा, आरिफ खान, महानन्द खोबरागढ़े, विनोद मंडलोई, जीवन खाड़े, रोशन रजक, दीपक जगने, भावेश सिन्हा सहित अन्य कांग्रेस के पदाधिकारी व कार्यकर्त्तागण उपस्थित थे।
Previous Post Next Post

Contact Form