बम्हनी चारभांटा में गूंजा आदिवासी एकता का संदेश, किरण रविन्द्र वैष्णव ने कहा— संस्कृति और परंपरा ही हमारी पहचान

छुरिया/राजनांदगांव। विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर समस्त आदिवासी ध्रुवगोंड समाज बम्हनी चारभांटा के तत्वावधान में लोकार्पण एवं भव्य ग्रामीण स्तरीय विश्व आदिवासी दिवस समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में आदिवासी समाज की समृद्ध संस्कृति, परंपरा, लोककला एवं सामाजिक एकता की जीवंत झलक देखने को मिली। समाज के पदाधिकारियों एवं सदस्यों द्वारा गाजे-बाजे और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ अतिथियों का आत्मीय स्वागत किया गया।


कार्यक्रम में जिला पंचायत राजनांदगांव की अध्यक्ष श्रीमती किरण रविन्द्र वैष्णव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। वहीं जिला पंचायत सभापति श्रीमती बिरम मंडावी ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की।

मुख्य अतिथि श्रीमती किरण रविन्द्र वैष्णव ने विश्व आदिवासी दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आदिवासी समाज की समृद्ध संस्कृति, परंपराएं, लोककला और जीवन मूल्य हमारी अमूल्य सांस्कृतिक धरोहर हैं। उन्होंने कहा कि अपनी परंपराओं और सांस्कृतिक विरासत को सहेजकर आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाना हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने समाज के लोगों से एकजुट होकर शिक्षा, सामाजिक विकास और समाज की प्रगति के लिए मिलकर आगे बढ़ने का आह्वान किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहीं जिला पंचायत सभापति श्रीमती बिरम मंडावी ने आदिवासी समाज की संस्कृति, परंपरा और विरासत को संरक्षित करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि समाज की पहचान उसकी संस्कृति और परंपराओं से होती है, इसलिए नई पीढ़ी को अपनी जड़ों और गौरवशाली विरासत से जोड़ना जरूरी है।

वहीं जनपद पंचायत छुरिया के सदस्यों एवं अन्य अतिथियों ने भी कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि आदिवासी समाज ने सदैव प्रकृति, संस्कृति और परंपराओं का सम्मान किया है। अपनी इस समृद्ध विरासत को आगे बढ़ाते हुए समाज में शिक्षा, जागरूकता, एकता और विकास को मजबूत करने की आवश्यकता है।

विश्व आदिवासी दिवस समारोह के दौरान समाज के वरिष्ठजनों एवं पदाधिकारियों ने अपने विचार साझा किए। पारंपरिक रीति-रिवाजों, गाजे-बाजे और सांस्कृतिक वातावरण के बीच आयोजित कार्यक्रम ने आदिवासी समाज की गौरवशाली परंपरा और एकजुटता को प्रदर्शित किया।

इस अवसर पर जनपद पंचायत छुरिया सदस्य श्री उभय राम मंडावी, जनपद पंचायत छुरिया सदस्य श्रीमती भानबाई मंडावी, सरपंच श्रीमती मीना धुर्वे, पूर्व जनपद सदस्य श्रीमती मालती उईके, पूर्व सरपंच श्री तोरणदास वैष्णव, पूर्व सरपंच श्री यादोदास वैष्णव, श्री धनुष लाल मंडावी, श्री गौतम कुंजाम, श्री गरुड़ सिंह कुंजाम, श्री पीला सिंह कुंजाम, श्री चंदन मंडावी, श्री संतराम कुंजाम, श्री अनिल कुंजाम सहित जनप्रतिनिधि, समाज प्रमुख, पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।


Previous Post Next Post

Contact Form