छुरिया में गरमाई सियासत: पूर्व विधायक के खिलाफ FIR पर अड़े भाजपाई, पुलिस को दिया अल्टीमेटम; कल थाने का घेराव!

छुरिया | 25 जुलाई : प्रधानमंत्री के पुतला दहन कार्यक्रम के दौरान उपजे विवाद ने अब तूल पकड़ लिया है। पुतला छीनकर भागने की घटना से बौखलाए कांग्रेसियों और पूर्व विधायक पर सरेआम गाली-गलौज व पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करने का आरोप लगाते हुए भाजपाइयों ने मोर्चा खोल दिया है। कार्रवाई न होने से नाराज भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और मंडल पदाधिकारियों ने शनिवार शाम छुरिया थाने पहुंचकर थाना प्रभारी को आड़े हाथों लिया और स्पष्ट अल्टीमेटम जारी कर दिया।



थाना प्रभारी कौशलेश देवांगन से चर्चा करते हुए भाजपा के वरिष्ठ नेता चंद्रिका प्रसाद डड़सेना ने कहा कि पुतला लेकर भागना कोई गंभीर अपराध नहीं है, लेकिन सरेआम गाली-गलौज और अभद्रता करना पूर्णतः गैरकानूनी है। भाजपा मंडल अध्यक्ष कांता साहू द्वारा लिखित शिकायत दिए जाने के बावजूद अब तक पूर्व विधायक या किसी भी कांग्रेसी के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई है।

​इसके उलट, पूर्व जनपद सदस्य अमीर खान के खिलाफ कार्रवाई को लेकर पूर्व विधायक द्वारा फेसबुक पर पोस्ट वायरल किए जाने से भाजपाइयों में भारी आक्रोश व्याप्त है।

भाजपा की दोटूक चेतावनी:


"यदि आज रातभर के भीतर पूर्व विधायक छन्नी साहू और संबंधित कांग्रेसियों के खिलाफ कड़ी धाराओं में FIR दर्ज नहीं की गई, तो कल रविवार 26 जुलाई को छुरिया थाने के सामने विधानसभा स्तरीय विशाल धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। इसकी पूरी जिम्मेदारी पुलिस प्रशासन की होगी।"


Previous Post Next Post

Contact Form