PM Surya Ghar Yojna Chhattisgarh : आवेदन, सब्सिडी ,On Grid सोलर पैनल की पूर्ण जानकारी!

PM Surya Ghar Yojna Chhattisgarh : आवेदन करने हेतु पूर्ण जानकारी, आवेदन कैसे करें ? कौन सी कंपनी का सोलर पैनल और इन्वर्टर लगायें सभी जानकारी उपलब्ध है -

PM Surya Ghar Yojna के तहत आपको अब सोलर पैनल कंपनी और अधिकतर वेंडर द्वारा 30 साल तक सोलर पैनल की वारंटी मिलती है और केंद्र और राज्य सरकार की तरफ से कुल 1 लाख 8 हज़ार रुपये तक की भारी सब्सिडी का लाभ भी दिया जा रहा है। अगर आप छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड (CSPDCL) के उपभोक्ता हैं, तो यह लेख आपके लिए एक कम्पलीट गाइड है। आइए जानते हैं 1 से 5 किलोवाट तक के पैनल के फायदे, टॉप कंपनियां और आवेदन की पूरी प्रक्रिया।

PM Surya Ghar Yojna Chhattisgarh Online Apply

On-Grid vs Off-Grid Solar System :

सोलर सिस्टम मुख्य रूप से दो प्रकार के होते हैं। PM Surya Ghar Yojna का फॉर्म भरने से पहले आपको इन दोनों का अंतर समझना बहुत ज़रूरी है, क्योंकि PM Surya Ghar Yojna सब्सिडी का नियम इसी पर टिका है।
  • On-Grid Solar System (ऑन-ग्रिड सोलर सिस्टम) : यह सिस्टम सीधे आपके घर के बिजली कनेक्शन (CSPDCL Grid) से जुड़ा होता है।
कैसे काम करता है? दिन में सोलर पैनल बिजली बनाता है। जितनी बिजली आपके घर में खर्च होती है, वह हो जाती है। जो 'एक्स्ट्रा बिजली' बचती है, वह 'Net Meter' के जरिए वापस CSPDCL (बिजली विभाग) के पास चली जाती है। रात के समय, जब सोलर काम नहीं करता, तब आप उसी जमा की गई ग्रिड की बिजली का इस्तेमाल करते हैं।

बैटरी : इसमें बैटरी नहीं लगती है। (अगर दिन में ग्रिड की लाइट गोल हुई, तो सोलर भी सुरक्षा कारणों से बंद हो जाएगा)।

सब्सिडी का नियम (सबसे ज़रूरी) : PM Surya Ghar Yojna के तहत 1,08,000 रुपये तक की भारी सब्सिडी केवल "On-Grid" सिस्टम पर ही मिलती है।
  • 2. Off-Grid Solar System (ऑफ-ग्रिड सोलर सिस्टम) : यह सिस्टम बिजली विभाग (ग्रिड) से पूरी तरह स्वतंत्र होता है।
दिन में सोलर पैनल बिजली बनाता है और घर चलाने के साथ-साथ एक बड़ी बैटरी को चार्ज करता है। रात के समय या लाइट गोल होने पर आपके घर की बिजली इसी बैटरी से चलती है।

बैटरी : इसमें बैटरी लगाना अनिवार्य है, जिससे इसका खर्च काफी बढ़ जाता है। यह उन इलाकों के लिए बेस्ट है जहाँ घंटों बिजली कटौती होती है या बिजली पहुँची ही नहीं है।

सब्सिडी का नियम : ध्यान दें! सरकार Off-Grid सिस्टम (यानी बैटरी वाले सिस्टम) पर कोई भी सब्सिडी नहीं देती है।

1 से 5 किलोवाट (kW) तक के सोलर पैनल लगवाने के फायदे और अंतर -

आपके घर का लोड कितना है, इसके आधार पर आप सही किलोवाट (kW) का चुनाव कर सकते हैं :

  1. 1 kW सोलर पैनल : यह छोटे घरों के लिए उपयुक्त है जहाँ महीने का बिल 100-150 यूनिट आता है। इसमें आप 3-4 पंखे, टीवी, और लाइट्स आसानी से चला सकते हैं। इसके लिए छत पर लगभग 100 वर्ग फुट जगह चाहिए।
  2. 2 kW सोलर पैनल : अगर आपके घर में 1 फ्रिज, 1 कूलर, वाशिंग मशीन, पंखे और टीवी चलते हैं (महीने की खपत 200-250 यूनिट), तो यह सबसे बेस्ट है। इसके लिए 200 वर्ग फुट जगह की आवश्यकता होती है।
  3. 3 kW सोलर पैनल : जिन घरों में 1 टन का AC (रात में ग्रिड के साथ), फ्रिज, और पानी की मोटर चलती है, उनके लिए 3 किलोवाट का प्लांट सबसे अच्छा है। केंद्र सरकार इस पर सबसे ज्यादा 78,000 रुपये की फिक्स सब्सिडी देती है।
  4. 4 kW सोलर पैनल : अगर आपके घर में 1.5 टन का AC या दो छोटे AC चलते हैं और महीने की खपत 400 यूनिट से ज्यादा है, तो 4kW का पैनल लगवाएं।
  5. 5 kW सोलर पैनल : बड़े घरों, जॉइंट फैमिली या दुकानों के लिए जहाँ हेवी लोड (मल्टीपल AC, बड़े उपकरण) हो, वहां 5 किलोवाट का प्लांट लगाया जाता है। यह रोज़ाना लगभग 20-25 यूनिट बिजली बनाता है।

भारत की Top Solar Companies (ब्रांड्स की डिटेल्स) :

PM Surya Ghar Yojna सोलर पैनल लगवाते समय सही कंपनी का चुनाव बहुत ज़रूरी है ताकि 30 साल की वारंटी का असली फायदा मिल सके। मार्केट की टॉप 5 कंपनियां इस प्रकार हैं :
  1. Adani Solar (अडानी) : यह भारत की सबसे बड़ी सोलर कंपनियों में से एक है। इनके पैनल हाई-एफिशिएंसी (High Efficiency) वाले होते हैं जो कम धूप में भी अच्छी बिजली बनाते हैं।
  2. Waaree Energies (वारी) : वारी भारत की सबसे बड़ी सोलर पैनल मैन्युफैक्चरर है। इनके मॉड्यूल्स अपनी मजबूती और शानदार परफॉरमेंस के लिए जाने जाते हैं।
  3. Tata Power Solar (टाटा) : "टाटा" नाम ही भरोसे का प्रतीक है। इनकी आफ्टर-सेल्स सर्विस (After-sales service) और बिल्ड क्वालिटी पूरे देश में मशहूर है।
  4. Luminous (ल्युमिनस) : घरों में इन्वर्टर और बैटरी के लिए ल्युमिनस एक जाना-माना नाम है। इनके सोलर सिस्टम बजट-फ्रेंडली और टिकाऊ होते हैं।
  5. Polycab (पॉलीकैब) : केबल और वायर्स में नंबर वन पॉलीकैब अब बेहतरीन क्वालिटी के सोलर इन्वर्टर और पैनल भी बना रही है, जो लंबे समय तक बिना किसी रुकावट के चलते हैं।

CSEB और MNRE रजिस्टर्ड कंपनी या टेंडर क्या होता है?

PM Surya Ghar Yojna का फॉर्म भरते समय आपने सुना होगा कि काम सिर्फ "रजिस्टर्ड वेंडर" से ही कराना है। इसका क्या मतलब है?
  • MNRE (नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय): यह केंद्र सरकार का विभाग है जो सोलर योजनाओं को चलाता है।
  • CSEB / CSPDCL: यह छत्तीसगढ़ का बिजली विभाग है।
सरकार एक टेंडर (Tender) निकालती है जिसमें सोलर लगाने वाली कंपनियों को अपनी क्वालिटी और रेट साबित करने होते हैं। जो कंपनियां इस टेस्ट में पास हो जाती हैं, उन्हें MNRE और CSPDCL द्वारा "रजिस्टर्ड वेंडर" (Registered Vendor) बना दिया जाता है। ध्यान रहे : आपको सब्सिडी तभी मिलेगी जब आप सिर्फ इन्हीं रजिस्टर्ड कंपनियों से अपने घर में सोलर पैनल लगवाएंगे।

PM Surya Ghar Subsidy Slab 2026 (सब्सिडी की पूरी जानकारी) :

सोलर प्लांट की क्षमता (Capacity)औसत मासिक बिजली उत्पादनसब्सिडी की राशि ( केंद्र + राज्य सरकार )
1 kW100 - 120 यूनिट्स₹45,000
2 kW200 - 240 यूनिट्स₹90,000
3 kW300 - 360 यूनिट्स₹1,08,000 (अधिकतम)
4 kW से 10 kW तक400+ यूनिट्स₹1,08,000 (फिक्स)
10kW +
सब्सिडी नहीं 


फॉर्म भरने के 10 आसान स्टेप्स :

  1. सबसे पहले PM Surya Ghar मुफ्त बिजली योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://consumer.pmsuryaghar.gov.in/consumer/#/login पर जाएँ।
  2. वहां अपना मोबाइल नंबर डालें और प्राप्त OTP व Captcha कोड डालकर वेरिफाई करें।
  3. अपना राज्य (Chhattisgarh), जिला और बिजली वितरण कंपनी (CSPDCL) चुनें। फिर अपना BP Number (बिजली बिल का नंबर/उपभोक्ता क्रमांक) डालें। ध्यान रखें: आवेदन उसी व्यक्ति के नाम से बनेगा जिसके नाम पर घर का बिजली कनेक्शन है।
  4. आपकी पिछले 6 महीने की बिजली खपत के हिसाब से पोर्टल खुद सजेस्ट कर देगा कि आपको कितने किलोवाट (kW) का प्लांट लगाना चाहिए। आप अपने बजट और जगह के अनुसार इसे बढ़ा या घटा सकते हैं।
  5. आवेदन सबमिट होने के बाद, अपने जिले के CSPDCL/MNRE रजिस्टर्ड वेंडर (Vendor) का चयन करें।
  6. वेंडर का चुनाव करने के बाद, वह वेंडर आपके घर आएगा और छत का मुआयना करके पोर्टल पर 'Geo Tagging' करेगा।
  7. जियो टैगिंग अप्रूव होने के बाद वेंडर आपके घर में सोलर पैनल और इन्वर्टर का पूरा इंस्टॉलेशन करेगा।
  8. सिस्टम लग जाने के बाद, आपको वापस PM Surya Ghar पोर्टल में लॉग इन करना है और उस बैंक अकाउंट की पूरी जानकारी (कैंसल चेक/पासबुक) भरनी है जिसमें आप सब्सिडी चाहते हैं।
  9. इंस्टॉलेशन के बाद 1 हफ्ते के अंदर बिजली विभाग (CSPDCL) की टीम आएगी। वे प्लांट की जांच करेंगे और आपके घर में Net Meter (जो बिजली आने और जाने दोनों का हिसाब रखता है) लगा देंगे।
  10. नेट मीटर चालू होते ही आपका काम पूरा! कुछ ही दिनों में आपकी सब्सिडी आपके बैंक खाते में आ जाएगी।
इस प्रकार प्रक्रिया पूर्ण हुई और अब आपको भारी-भरकम बिजली बिल से हमेशा के लिए छुटकारा मिल गया! आप जो अतिरिक्त बिजली बनाएंगे, वह 'नेट मीटर' के जरिये ग्रिड में चली जाएगी और CSPDCL उसके बदले आपके बिल को माइनस (कम) कर देगा।

अपने राज्य और जिले के रजिस्टर्ड वेंडर्स (Registered Vendors) की लिस्ट कैसे देखें?

PM Surya Ghar योजना में सब्सिडी का लाभ आपको तभी मिलेगा जब आप सरकार द्वारा अधिकृत (Authorized) वेंडर से ही सोलर पैनल लगवाएंगे। किसी भी फर्जी कंपनी के झांसे में आने से बचने के लिए, आप नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके अपने राज्य (Chhattisgarh) और जिले के सभी अधिकृत वेंडर्स की लिस्ट, उनका नाम और कांटेक्ट नंबर चेक कर सकते हैं : Click Here - Registered Vendors List Of Chhattisgarh

FAQ : अक्सर पूछे जाने वाले सवाल :

Q1. क्या मेरे पास 1 लाख 8 हजार तक सब्सिडी पाने का मौका है?

Ans. आवासीय घरों के लिए अधिकतम सब्सिडी 1,08,000 रुपये है। 

Q2. नेट मीटर (Net Meter) कौन लगाएगा?

Ans. इंस्टॉलेशन पूरा होने के बाद आपके क्षेत्र का बिजली विभाग (CSPDCL) नेट मीटर लगाने का कार्य करेगा।

Q3. अगर घर मेरे पिताजी के नाम पर है, तो क्या आवेदन मैं अपने नाम से कर सकता हूँ?

Ans. नहीं, PM Surya Ghar योजना के नियम अनुसार, पोर्टल पर आवेदन उसी व्यक्ति के नाम से होगा जिसके नाम पर बिजली का बिल (BP Number) दर्ज है।

Q4. आवेदन करने की कोई अंतिम तिथि है क्या?

Ans. फिलहाल सरकार ने कोई अंतिम तिथि घोषित नहीं की है, लेकिन योजना का बजट सीमित होने के कारण पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर काम हो रहा है। इसलिए जल्द से जल्द आवेदन करें।

Previous Post Next Post
Shri Balaji Studio
Advertisements
📢 हमर WhatsApp चैनल मा जुड़ाव अऊ छत्तीसगढ़ के रोमांचक खबर सबले पहली पावव!
👉 अभी Follow करव (Follow Now)

Contact Form