राजनांदगांव/छुरिया:– जिले के बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार का एक शानदार अवसर सामने आया है। एशिया की सबसे बड़ी सुरक्षा कंपनियों में से एक, 'सिक्योरिटी एंड इंटेलिजेंस सर्विसेज (SIS) इंडिया लिमिटेड' द्वारा राजनांदगांव जिले में औद्योगिक सुरक्षा जवानों, सुपरवाइजरों और अधिकारियों की सीधी भर्ती के लिए विशेष शिविरों का आयोजन किया जा रहा है।
प्रशिक्षण के बाद सीधी नियुक्ति के लिए कुल 500 पदों पर यह भर्ती अभियान 16 अप्रैल 2026 से 25 अप्रैल 2026 तक जिले के अलग-अलग थाना परिसरों में चलाया जाएगा।
रिक्त पदों और योग्यताओं का विवरण:
सुरक्षा जवान (पुरुष) - 300 पद
योग्यता: 10वीं पास, शारीरिक मापदंड: उम्र 19 से 40 वर्ष, ऊँचाई 168 से.मी., सीना 77-82 से.मी., वजन 56 कि.ग्रा., वेतन: ₹16,500/- से ₹18,600/- प्रतिमाह
सुरक्षा सुपरवाइजर (पुरुष) - 50 पद
योग्यता: 12वीं पास, शारीरिक मापदंड: उम्र 21 से 40 वर्ष, ऊँचाई 170 से.मी., सीना 77-82 से.मी., वजन 56 कि.ग्रा., वेतन: ₹19,000/- से ₹23,000/- प्रतिमाह
GTO अधिकारी सेवा - 150 पद
योग्यता: स्नातक / NCC, शारीरिक मापदंड: उम्र 21 से 40 वर्ष, ऊँचाई 170 से.मी., सीना 77-82 से.मी., वजन 56 कि.ग्रा., वेतन: ₹3,60,000/- वार्षिक पैकेज
नौकरी के दौरान मिलने वाली प्रमुख सुविधाएं:
चयनित उम्मीदवारों को राज्य और केंद्र सरकार के न्यूनतम वेतन अधिनियम के तहत वेतन मिलेगा। इसके अलावा कई आकर्षक सुविधाएं भी दी जाएंगी: 65 वर्ष की उम्र तक स्थायी नौकरी। वार्षिक वेतन वृद्धि और समय-समय पर पदोन्नति।भविष्य निधि (PF), ग्रेच्युटी, बोनस और सरकारी पेंशन की सुविधा।स्वयं और परिवार के लिए मेडिक्लेम एवं जीवन बीमा (GTLI)।रियायती दर पर मेस व आवास सुविधा।देहरादून के IPS स्कूल में दो बच्चों की पढ़ाई के लिए विशेष रियायत।
भर्ती शिविर का कार्यक्रम और स्थान:
सभी शिविरों का समय सुबह 10:30 बजे से शाम 4:00 बजे तक निर्धारित किया गया है। दूसरे ब्लॉक और जिले के उम्मीदवार भी इन शिविरों में आ सकते हैं।
आवश्यक दस्तावेज और चयन प्रक्रिया:
भर्ती स्थल पर आने वाले उम्मीदवारों को अपने साथ शैक्षणिक योग्यता के प्रमाण पत्र (10वीं पास या फेल की फोटोकॉपी) और आधार कार्ड लाना अनिवार्य है।
विशेष नोट: भर्ती के दौरान चयनित किए गए उम्मीदवारों को पंजीयन शुल्क के रूप में ₹350 ऑनलाइन पे करने होंगे और उसकी प्रिंटेड GST रसीद अपने साथ लेनी होगी, जिसे ट्रेनिंग सेंटर पहुँचने के समय प्रस्तुत करना अनिवार्य है।
अधिक जानकारी के लिए इच्छुक युवा वेबसाइट www.ssciindia.com या www.sisindia.com पर विजिट कर सकते हैं अथवा हेल्पलाइन नंबर 8103046405 और 7038611246 पर संपर्क कर सकते हैं।


