Dongargaon : रेत माफियाओं पर दिखा कलेक्टर जितेन्द्र यादव का रौद्र रूप! मोतीपुर नदी घाट पर बड़ी कार्यवाही

राजनांदगांव : जिले में अवैध रेत उत्खनन करने वाले माफियाओं के खिलाफ अब प्रशासन ने सीधी और सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। खनिज माफियाओं पर राजनांदगांव कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव का रौद्र रूप देखने को मिला है। उनके सख्त निर्देश पर आज कुमरदा तहसील के ग्राम मोतीपुर नदी घाट पर राजस्व विभाग की टीम ने ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए रेत माफियाओं की कमर तोड़ दी है।


नदी घाट पर अवैध रूप से रेत निकालने के लिए माफियाओं द्वारा बनाए गए रैम्प को टीम ने मौके पर ही तोड़ दिया। भविष्य में यहाँ से कोई अवैध निकासी न हो, इसके लिए घाट तक पहुंचने वाले मुख्य मार्ग को काटकर पूरी तरह अवरुद्ध कर दिया गया है। कार्रवाई से पहले घाट से अवैध रेत भरकर भाग रहे 2 माजदा वाहनों को टीम ने रेत सहित रंगे हाथों पकड़ लिया।

पकड़े गए दोनों माजदा वाहनों को डोंगरगांव थाने के सुपुर्द कर दिया गया है, जहां आरोपियों के खिलाफ आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। इस पूरी धाकड़ कार्रवाई को तहसीलदार श्री विजय कोठारी के नेतृत्व में राजस्व विभाग की टीम ने मौके पर मुस्तैदी से अंजाम दिया। कलेक्टर जितेन्द्र यादव के इस सख्त एक्शन के बाद से जिले भर के अवैध रेत और खनिज माफियाओं में हड़कंप मचा हुआ है।


Previous Post Next Post

Contact Form