राजनांदगांव : जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन और परिवहन पर राजनांदगांव कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में लाल बहादुर नगर के नायब तहसीलदार श्री राजेश नेताम ने Patekohra RTO चेकपोस्ट बैरियर के समीप अवैध रेत परिवहन कर रहे एक हाईवा को जप्त कर लिया है।
बिना 'Pit Pass' के हो रहा था Transportation :-
प्रशासनिक टीम द्वारा Patekohra RTO चेकपोस्ट के पास चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इस दौरान चारामा (कांकेर) से रेत लेकर आ रहे हाईवा क्रमांक CG 08 BD 5999 को रोककर जांच की गई। वाहन का चालक हेमचंद, जो कि ग्राम बैरागीभेड़ी, तहसील छुरिया का निवासी है, मौके पर खनिज परिवहन के लिए आवश्यक वैध 'Pit Pass' (पीट पास) और अन्य जरूरी डाक्यूमेंट्स (Valid Documents) प्रस्तुत नहीं कर सका।
Chichola Police Station को सौंपा गया वाहन
ड्राइवर द्वारा कोई भी लीगल दस्तावेज नहीं दिखाए जाने पर, टीम ने त्वरित एक्शन लेते हुए रेत सहित हाईवा को मौके पर ही जप्त कर लिया। आगे की कानूनी कार्रवाई (Legal Action) के लिए वाहन को थाना चिचोला के सुपुर्द कर दिया गया है।
Patekohra RTO बैरियर और आसपास के क्षेत्रों में राजस्व विभाग द्वारा खनिजों के अवैध परिवहन एवं भंडारण को रोकने के लिए लगातार पेट्रोलिंग (Patrolling) और निगरानी की जा रही है। Chhuriya News की लेटेस्ट रिपोर्ट के अनुसार, प्रशासन ने साफ कर दिया है कि माफियाओं के खिलाफ यह कड़ा एक्शन आगे भी निरंतर जारी रहेगा।
