छुरिया ब्रेकिंग: मुकेश मंडावी बने भाजपा युवा मोर्चा (BJYM) छुरिया मंडल के महामंत्री

छुरिया (छुरिया टाइम्स): भारतीय जनता पार्टी (BJP) संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत करने के उद्देश्य से छुरिया मंडल में एक महत्वपूर्ण नियुक्ति की गई है। युवाओं के बीच अपनी सक्रियता के लिए पहचाने जाने वाले मुकेश मंडावी को भाजपा युवा मोर्चा (BJYM) छुरिया मंडल का महामंत्री नियुक्त किया गया है।


यह खबर आते ही मुकेश मंडावी के समर्थकों, युवा साथियों और स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई है।

युवाओं को संगठन से जोड़ने की मिलेगी नई ऊर्जा :

मुकेश मंडावी लंबे समय से पार्टी की रीति-नीति और विचारधारा को आम युवाओं तक पहुंचाने का कार्य पूरी निष्ठा के साथ कर रहे हैं। उनकी इस निरंतर मेहनत और युवाओं के बीच उनकी मजबूत पकड़ को देखते हुए ही पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने उन्हें यह अहम जिम्मेदारी सौंपी है। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि मुकेश मंडावी के महामंत्री बनने से छुरिया मंडल में भाजपा युवा मोर्चा को एक नई गति मिलेगी और संगठन पहले से अधिक धारदार होगा।

​मुकेश मंडावी ने इस नियुक्ति के लिए पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, मंडल अध्यक्ष और सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने संकल्प लिया है कि वे पार्टी के प्रति अपनी निष्ठा कायम रखते हुए संगठन विस्तार और युवाओं को भाजपा से जोड़ने के लिए पूरी ताकत से कार्य करेंगे।

Previous Post Next Post

Contact Form