पूर्व कर्मचारी निकला शातिर चोर! होटल-लॉज में घुसकर उड़ाया माल, आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ा

छुरिया टाइम्स/ डोंगरगढ़: जिस पर मालिक ने भरोसा किया, उसी ने भरोसे को तोड़ते हुए चोरी की वारदात को अंजाम दे दिया। डोंगरगढ़ के एक होटल-लॉज में काम कर चुका पूर्व कर्मचारी ही शातिर चोर बन बैठा और मौका पाते ही रात के अंधेरे में होटल में घुसकर हजारों का माल पार कर दिया।

जानकारी के मुताबिक, आरोपी नामक प्रेमचंदनी (42 वर्ष) ने 05 अगस्त 2025 की देर रात करीब 12:25 से 1:30 बजे के बीच “राजधारणा” होटल-लॉज में चोरी की इस वारदात को अंजाम दिया। आरोपी ने बड़ी चालाकी से होटल में घुसकर टीवीएस एक्सेल वाहन, 5 हजार नकद, कार्ड रीडर मशीन, चावल, दाल और रिफाइंड तेल सहित कुल करीब 28 हजार रुपये का सामान उड़ा लिया।

सुबह जब मालिक को घटना की भनक लगी तो इलाके में हड़कंप मच गया। पीड़ित प्रदीप सिसोदिया ने तुरंत पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई, जिसके बाद डोंगरगढ़ थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

पुलिस ने तेजी दिखाते हुए टीम गठित की और आरोपी की तलाश में रायपुर तक दबिश दी। आखिरकार शातिर आरोपी को पकड़ लिया गया। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 305(क) और 331(4) बीएनएस के तहत कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

Previous Post Next Post
Shri Balaji Studio
Advertisements
📢 हमर WhatsApp चैनल मा जुड़ाव अऊ छत्तीसगढ़ के रोमांचक खबर सबले पहली पावव!
👉 अभी Follow करव (Follow Now)

Contact Form