BJP प्रशिक्षण महाअभियान में शामिल हुईं जिपं अध्यक्ष किरण वैष्णव, मजबूत बूथ निर्माण का दिया मंत्र

डोंगरगांव : राजनांदगांव जिले के डोंगरगांव में भाजपा मंडल द्वारा आयोजित दो दिवसीय 'पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान' का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इस महत्वपूर्ण प्रशिक्षण शिविर के द्वितीय सत्र में राजनांदगांव जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती किरण रविन्द्र वैष्णव ने विशेष रूप से शिरकत की और कार्यकर्ताओं में नया जोश भरा।

Kiran Ravindra Vaishnav

श्रीमती किरण रविंद्र वैष्णव ने सत्र को संबोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी के वैचारिक अधिष्ठान और संगठन की कार्यपद्धति पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कार्यकर्ताओं को चुनाव और संगठन विस्तार के लिए तैयार रहने का मंत्र दिया।

प्रशिक्षण शिविर को संबोधित करते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती किरण रविन्द्र वैष्णव ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के 'एकात्म मानववाद' के दर्शन को समझाया। उन्होंने कहा कि समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति का विकास ही भाजपा का मूल उद्देश्य है।

इसके साथ ही उन्होंने संगठन के मूल सिद्धांतों पर चर्चा करते हुए 'मजबूत बूथ निर्माण' को सबसे अहम बताया। उन्होंने स्पष्ट किया कि कोई भी चुनाव बूथ के कार्यकर्ताओं की मेहनत और मजबूत बूथ संरचना के दम पर ही जीता जाता है।

कार्यक्रम के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं का उत्साह और अनुशासन देखते ही बन रहा था। कार्यकर्ताओं की सीखने की प्रतिबद्धता की सराहना करते हुए श्रीमती वैष्णव ने कहा कि, "भाजपा की असली शक्ति हमारे समर्पित और अनुशासित कार्यकर्ता ही हैं।" उनके इस वक्तव्य ने उपस्थित कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार किया। इस प्रशिक्षण महाअभियान में डोंगरगांव मंडल के तमाम वरिष्ठ भाजपा नेता, पदाधिकारी और जमीनी स्तर के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। इस आयोजन से क्षेत्र में संगठन को और अधिक मजबूती मिलने की उम्मीद है।

Previous Post Next Post
MD SOLAR - PERFECT POWER SOLUTION
Shri Balaji Studio
Advertisements
📢 हमर WhatsApp चैनल मा जुड़ाव अऊ छत्तीसगढ़ के रोमांचक खबर सबले पहली पावव!
👉 अभी Follow करव (Follow Now)

Contact Form