​हिन्दू नव वर्ष पर छुरिया में निकलेगी 'भव्य बाइक रैली , जानें पूरा रूट

छुरिया : हिन्दू नव वर्ष (चैत्र शुक्ल प्रतिपदा, विक्रम संवत 2083) के पावन अवसर पर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है। इस वर्ष नव वर्ष का स्वागत एक विशाल और 'भव्य शोभा यात्रा' के साथ किया जाएगा। विश्व हिन्दू परिषद (VHP), बजरंग दल प्रखण्ड छुरिया और समस्त ग्रामवासियों के संयुक्त तत्वावधान में 19 मार्च 2026 को एक विशाल 'भव्य बाइक रैली' का आयोजन किया जा रहा है।

Hindu New Year Chhuriya

यह रैली सुबह 9 बजे से शुरू होगी और क्षेत्र के दो दर्जन से अधिक गांवों का भ्रमण करते हुए भगवा परचम लहराएगी।

यहाँ से गुजरेगी रैली :

आयोजकों द्वारा रैली का जो रूट तय किया गया है, वह ग्राम बनियाटोला से शुरू होकर हालेकोसा में संपन्न होगा। इस दौरान रैली निम्नलिखित ग्रामों से होकर गुजरेगी :

रूट मैप : बनियाटोला ➔ मगराधोखरा ➔ रियातोला ➔ झिथाराटोल ➔ शिकारीटोला ➔ रामपुर ➔ महाराजपुर ➔ चिचोला ➔ खातुटोलारामपुर ➔ पाटेकोहरा ➔ रानीतलाब बापूटोला ➔ नागरखोहरा ➔ कल्लूटोला ➔ बरछाटोला ➔ बिसाहूटोला ➔ भण्डारपुर ➔ खूंटाछुरिया ➔ छुरिया ➔ बोईरडीह ➔ शिकारीमाहका ➔ हालेकोसा।

सैकड़ों युवाओं के शामिल होने की उम्मीद :-

इस भव्य शोभा यात्रा में भगवान हनुमान जी की पताकाओं के साथ सैकड़ों की संख्या में युवा अपनी बाइक्स पर सवार होकर शामिल होंगे। पूरे मार्ग में जगह-जगह रैली के स्वागत की तैयारियां की जा रही हैं। आयोजकों ने क्षेत्र के सभी धर्मप्रेमियों और ग्रामवासियों से अपील की है कि वे समय पर उपस्थित होकर इस भव्य यात्रा को सफल बनाएं और हिन्दू नव वर्ष का धूमधाम से स्वागत करें।
Previous Post Next Post

Contact Form