बंजारी मोड़ पर भीषण सड़क हादसा : भकुर्रा के 3 युवकों की दर्दनाक मौत

आज 15/March/2026 दोपहर कल्लू बंजारी से ककोडी जाने वाले रास्ते पर एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। बंजारी से निकलते ही मुख्य मोड़ के पास एक मोटरसाइकिल दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें सवार तीनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई है। जानकारी के मुताबिक, बाइक पर सवार तीनों लड़के भकुर्रा गांव के रहने वाले थे।


हादसा इतना जबरदस्त था कि तीनों को संभलने का मौका तक नहीं मिला। दुर्घटना के सटीक कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है, लेकिन मोड़ पर संतुलन बिगड़ने को मुख्य वजह माना जा रहा है। इस दर्दनाक घटना की खबर मिलते ही भकुर्रा गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। पुलिस को सूचना दे दी गई है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Previous Post Next Post

Contact Form