छुुरिया : आबकारी मामले में फरार आरोपी पर पुलिस का शिकंजा, SP ने घोषित किया 5,000 रुपये का इनाम

छुुरिया । जिले में अवैध गतिविधियों और फरार अपराधियों पर नकेल कसते हुए राजनांदगांव पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई की है। आबकारी अधिनियम (Excise Act) के तहत दर्ज मामले में लंबे समय से फरार चल रहे एक आरोपी की सूचना देने वाले को पुलिस विभाग ने नकद पुरस्कार देने की घोषणा की है।

​क्या है पूरा मामला?

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, थाना छुुरिया क्षेत्र के अंतर्गत अपराध क्रमांक 238/2025 में आरोपी नागेश कुमार कतलाम की तलाश है। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) और 36 के तहत मामला पंजीबद्ध है। पुलिस की तमाम कोशिशों के बावजूद आरोपी अभी भी पकड़ से बाहर है, जिसके चलते पुलिस अधीक्षक महोदया ने अब आम जनता से सहयोग की अपील की है।

आरोपी का विवरण :

Wanted Rajnandgaon Police

पुलिस द्वारा जारी पोस्टर के अनुसार फरार आरोपी की पहचान इस प्रकार है :

  • नाम : नागेश कुमार कतलाम
  • पिता : खेमुराम कतलाम
  • ​उम्र : 26 वर्ष

पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जो भी व्यक्ति इस फरार आरोपी के बारे में सटीक जानकारी देगा या उसे पकड़ने में मदद करेगा, उसे 5,000 रुपये (पाँच हजार) का नकद इनाम दिया जाएगा। इसके साथ ही, सूचना देने वाले नागरिक का नाम और पहचान पूरी तरह से गोपनीय रखी जाएगी, ताकि वे निडर होकर पुलिस की मदद कर सकें।

यहाँ दे सकते हैं सूचना :

यदि आपके पास इस व्यक्ति के संबंध में कोई भी जानकारी है, तो आप तत्काल निम्नलिखित नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं :

  • ​नगर पुलिस अधीक्षक, राजनांदगांव : 07744286628
  • ​पुलिस कंट्रोल रूम, राजनांदगांव : 9479192199
  • ​पुलिस थाना, छुुरिया : 9479192128

Previous Post Next Post

Contact Form