Chhuriya : कई आवास मित्र नौकरी से किये गए कार्यमुक्त, अब तक नहीं मिली प्रोत्साहन राशि!

छुरिया : प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत काम कर रहे आवास मित्रों के लिए एक बुरी खबर सामने आई है। कार्यालय जनपद पंचायत छुरिया, जिला-राजनांदगांव द्वारा दिनांक 20 फरवरी 2026 को जारी दो अलग-अलग आदेशों के तहत कई आवास मित्रों को तत्काल प्रभाव से कार्यमुक्त कर दिया गया है। हैरानी की बात यह है कि सूत्रों के अनुसार, इन आवास मित्रों को अब तक उनकी मेहनत की प्रोत्साहन राशि (Incentive) का भुगतान नहीं किया गया है, जिससे उनमें भारी रोष है।


आदेश 1: धीमी प्रगति और अन्य कारणों से गिरीज गाज

जनपद पंचायत छुरिया के मुख्य कार्यपालन अधिकारी द्वारा जारी आदेश क्रमांक 5984 के अनुसार, क्लस्टरवार आवास पूर्ण कराने हेतु आवास मित्रों को जिम्मेदारी दी गई थी। लेकिन, कार्य में सबसे धीमी प्रगति, आवास पूर्णता संतोषप्रद न होने, त्यागपत्र देने या ग्राम पंचायतों में रोजगार सहायक का काम करने जैसे कारणों से 7 आवास मित्रों को कार्यमुक्त कर दिया गया है। कार्यमुक्त किये गए आवास मित्रों की सूची (आदेश क्र. 5984) :

क्र.आवास मित्र का नामक्लस्टर का नामSanctionedपूर्णपूर्णता का प्रतिशतरिमार्क
1श्री बलरामBENDADAI1076056.07%कार्यभार से आज दिनांक तक कार्य में सबसे धीमी प्रगति एवं आवास पूर्णता संतोषप्रद नहीं।
2श्री बशी लाल साहूJOB17110058.48%
3श्रीमती धनेश्वरी साहूNANDIYAKHURD1156960.00%
4श्री लुपेश सिन्हाNAGARKOHRA1379770.80%
5श्री वसीम खानLALUTOLA18914174.60%
6श्री हिमांचलBITAL1088477.78%कार्य से पृथक् होने हेतु त्यागपत्र प्रस्तुत करने के कारण।
7श्री पुरूषोत्तमJARHAMAHКА15512781.94%02 ग्राम पंचायतों में रोजगार सहायक का कार्य करने के कारण।

आदेश 2: 150 आवास का लक्ष्य पूरा होने पर 19 आवास मित्र हटाये गए :

दूसरे आदेश क्रमांक 5982 (दिनांक 20/02/2026) के तहत, जिला पंचायत राजनांदगांव के निर्देशानुसार 'समर्पित मानव संसाधन' की मार्गदर्शिका के तहत एक आवास मित्र के लिए क्लस्टर में अधिकतम 150 आवास निर्माण का लक्ष्य निर्धारित है। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि जिन क्लस्टरों में 150 से अधिक आवास स्वीकृत हैं या लक्ष्य पूरा हो चुका है, वहां अब आवास मित्रों के स्थान पर संबंधित ग्राम रोजगार सहायकों से सेवाएं ली जाएंगी। इस नियम के तहत 19 आवास मित्रों को उनके पद से कार्यमुक्त कर दिया गया है। लक्ष्य पूरा होने पर कार्यमुक्त किये गए आवास मित्रों की सूची (आदेश क्र. 5982) :

क्र.आवास मित्र का नामक्लस्टर का नाम
1श्री राम प्रसादCHANDO
2श्री चन्द्रेश कुमार साहूKALLUBANJARI
3श्री हिमांशु साहूMAHROOM
4श्री रूखम लालPENDRIDIH
5श्री कुलेश्वरBHANDARPUR
6श्री कमलेश कुमार साहूLAXMANBHARDA
7सुश्री टोमिन वर्माBELARGONDI
8श्री प्रमोद कुमारMAHARAJPUR
9श्री योगेन्द्र कुमारKEREGAON
10श्री दुर्देशी रामTIPANGARH
11श्री लकेश्वर कुमारDAIHAN
12श्री कविताBUCHATOLA
13श्री जितेश्वरीKUMARDA
14श्री पेमु साहूJOSHILAMTI
15श्री प्रहलाद चंदAAYBANDHA
16श्री दुबे लालGODALWAHI
17श्री विकास कुमार साहूFAFAMAR
18श्री प्रताप सिंहCHARBHATA
19श्रीमती ललेश्वरीMUNJALAKAL

प्रोत्साहन राशि पर फंसा पेंच : सूत्रों का दावा -

भले ही प्रशासन ने कागजी कार्रवाई पूरी करते हुए इन दर्जनों आवास मित्रों को बाहर का रास्ता दिखा दिया है, लेकिन सूत्रों के अनुसार एक बड़ा विवाद प्रोत्साहन राशि (Incentive) को लेकर खड़ा हो गया है। बताया जा रहा है कि इन आवास मित्रों ने महीनों तक फील्ड में पसीना बहाया, कई आवासों को पूर्णता तक पहुंचाया, लेकिन अब तक उन्हें उनके हिस्से की प्रोत्साहन राशि का भुगतान नहीं किया गया है। अचानक नौकरी से निकाले जाने और भुगतान न होने से इन युवाओं के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है।

क्या प्रशासन इनकी रुकी हुई प्रोत्साहन राशि का भुगतान जल्द करेगा? यह एक बड़ा सवाल बना हुआ है।

​(छुरिया की हर छोटी-बड़ी ख़बरों और सटीक अपडेट के लिए जुड़े रहें छुरिया टाइम्स के साथ)
Previous Post Next Post
MD SOLAR - PERFECT POWER SOLUTION
Shri Balaji Studio
Advertisements
📢 हमर WhatsApp चैनल मा जुड़ाव अऊ छत्तीसगढ़ के रोमांचक खबर सबले पहली पावव!
👉 अभी Follow करव (Follow Now)

Contact Form