शासकीय उच्च माध्यमिक शाला बिसाहूटोला में गौ विज्ञान परीक्षा की तैयारी, नोडल अधिकारी लक्ष्मण साहू दे रहे मार्गदर्शन

 छुरिया |बिसाहूटोला 

शासकीय उच्च माध्यमिक शाला बिसाहूटोला में विद्यार्थियों द्वारा आगामी 19 जनवरी 2026 को आयोजित होने वाली गौ विज्ञान परीक्षा की तैयारी पूरे उत्साह के साथ की जा रही है। इस परीक्षा की तैयारी छुरिया विकास खंड के नोडल अधिकारी एवं शिक्षक श्री लक्ष्मण साहू के मार्गदर्शन में कराई जा रही है।



तैयारी के दौरान विद्यार्थियों को गौ माता के संरक्षण, गौ आधारित विज्ञान, पंचगव्य, जैविक कृषि, भारतीय संस्कृति में गौ माता का महत्व जैसे विषयों की जानकारी दी जा रही है। विशेष रूप से विद्यार्थियों को गौ माता के भक्ति गीत एवं प्रेरणादायक गीत भी गवाए जा रहे हैं, जिससे बच्चों में न केवल विषय की समझ विकसित हो रही है ।

श्री लक्ष्मण साहू द्वारा बताया गया कि गौ विज्ञान परीक्षा की राज्यस्तरीय प्रथम पुरस्कार 51 हजार रुपए एवं गौ उत्पाद किट उन्हीं के विद्यालय के बच्चों द्वारा लाया जाएगा एवं बच्चों ने भी कहा की हम परीक्षा के लिए कड़ी मेहनत और तैयारी कर रहे हैं और पुरस्कार भी हम जीतेगें।

विद्यालय के शिक्षक एवं स्टाफ ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की गतिविधियाँ बच्चों को शिक्षा के साथ संस्कृति, नैतिकता और सामाजिक जिम्मेदारी से जोड़ती हैं। गौ विज्ञान परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र दिया जाएगा। 

       गौ विज्ञान परीक्षा का पुरस्कार विवरण 

टीप: सभी प्रतिभागियों को “गौ विज्ञान ग्रंथ”  प्रमाण पत्र अनिवार्य रूप से प्रदान किया जाएगा

निष्कर्ष:– गौ विज्ञान परीक्षा की तैयारी के माध्यम से विद्यार्थियों में गौ माता के प्रति श्रद्धा, वैज्ञानिक दृष्टिकोण और भारतीय संस्कृति का ज्ञान विकसित हो रहा है। शासकीय उच्च माध्यमिक शाला बिसाहूटोला में चल रहा यह प्रयास बच्चों के सर्वांगीण विकास की दिशा में एक सराहनीय पहल है, जो आने वाली पीढ़ी को संस्कारवान और जागरूक नागरिक बनाना हैं।

मोनेश कुमार साहू जिला सह संयोजक गौ विज्ञान परीक्षा जिला राजनांदगांव 

Previous Post Next Post
MD SOLAR - PERFECT POWER SOLUTION
Shri Balaji Studio
Advertisements
📢 हमर WhatsApp चैनल मा जुड़ाव अऊ छत्तीसगढ़ के रोमांचक खबर सबले पहली पावव!
👉 अभी Follow करव (Follow Now)

Contact Form