जुम्मन रेस्टोरेंट में नकली यूरिया के 'गोरखधंधे' का भंडाफोड़, आरोपी जुम्मन खान फरार

जुम्मन रेस्टोरेंट पर बड़ी छापेमारी

चिचोला | चिचोला पुलिस ने पाटेकोहरा बैरियर के पास स्थित जुम्मन रेस्टोरेंट पर बड़ी छापेमारी करते हुए नकली यूरिया (AdBlue) के अवैध कारोबार को ध्वस्त कर दिया है। पुलिस ने मौके से 147 बाल्टी (लगभग 3000 लीटर) नकली यूरिया बरामद किया है। मुख्य बिंदु इस प्रकार है : 

  • जब्ती : 147 बाल्टी, 3000 लीटर नकली यूरिया।
  • ​मुख्य आरोपी : जुम्मन खान (फरार)।
  • फर्जी लेबल : टाटा, अशोक लीलैंड, महिंद्रा।
  • स्थानजुम्मन रेस्टोरेंट , पाटेकोहरा बैरियर के पास।
चिचोला पुलिस ने पाटेकोहरा बैरियर के पास स्थित जुम्मन रेस्टोरेंट पर बड़ी छापेमारी

आरोपी जुम्मन खान बेहद शातिर तरीके से नामी कंपनियों के फर्जी स्टिकर लगाकर यह नकली माल बेच रहा था। बरामद की गई बाल्टियों पर टाटा मोटर्स, अशोक लीलैंड और महिंद्रा जैसी प्रतिष्ठित कंपनियों के फर्जी लेबल लगे हुए थे, जिससे वाहन मालिकों को धोखा दिया जा रहा था।

EIPR कंपनी की शिकायत पर एक्शन

​यह बड़ी कार्यवाही मुंबई स्थित EIPR कंपनी (जो कॉपीराइट और ब्रांड सुरक्षा के लिए काम करती है) की शिकायत पर की गई। कंपनी को लगातार सूचना मिल रही थी कि उनके क्लाइंट्स के नाम पर यहां नकली उत्पाद बेचे जा रहे हैं।                                               स्थानीय सूत्रों के अनुसार, पाटेकोहरा बैरियर के आसपास के ढाबों और रेस्टोरेंट में केवल नकली यूरिया ही नहीं, बल्कि कबाड़ का अवैध कारोबार और अन्य संदिग्ध गतिविधियां भी जोरों पर हैं। चिचोला पुलिस की इस कार्यवाही से इलाके के अन्य अवैध कारोबारियों में हड़कंप मच गया है।

Previous Post Next Post
MD SOLAR - PERFECT POWER SOLUTION
Shri Balaji Studio
Advertisements
📢 हमर WhatsApp चैनल मा जुड़ाव अऊ छत्तीसगढ़ के रोमांचक खबर सबले पहली पावव!
👉 अभी Follow करव (Follow Now)

Contact Form