नगर छुरिया में आयोजित विशाल हिन्दू सम्मेलन में उमड़ा जनसैलाब, 2500 से अधिक लोग रहे उपस्थित

                           छुरिया टाइम्स/MKS

छुरिया: नगर पंचायत छुरिया में 25 दिसंबर 2025, गुरुवार को छुरिया मंडल का विशाल हिंदू सम्मेलन आयोजन किया गया। इस सम्मेलन में नगर एवं आसपास के ग्रामीण आंचलों से आए लोगों ने बढ़-चढ़कर प्रशंसा की। 


कार्यक्रम में लगभग 2500 से अधिक की जनसंख्या उपस्थिति रही, कार्यक्रम स्थल पर पूरी तरह से उत्साह और ऊर्जा का नजारा देखने को मिला।

कार्यक्रमों के दौरान सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ, धार्मिक एवं सामाजिक विषयों पर प्रवचन, ग्रामीण एवं समाज प्रमुखों के सम्मान समारोह एवं भारत माता की आरती, तथा भोजन भंडारे की व्यवस्था की गई। आयोजन का मुख्य उद्देश्य समाज में एकता, समरसता और सांस्कृतिक स्वतंत्रता को मजबूत करना बताया गया।

                    मुख्य वक्ता ने रखा विचार 

सम्मेलन में मुख्य वक्ता के रूप में श्री जितेन्द्र शर्मा जी , विभाग प्रचारक, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ विशेष रूप से उपस्थित रहे।

उन्होंने अपने उद्बोधन में मुख्य रूप से सामाजिक एकता, सांस्कृतिक स्वतंत्रता की रक्षा और राष्ट्र निर्माण में समाज की भूमिका के विस्तार से प्रकाश डाला। उनके विवेचन को उपस्थित जन समूह ने ध्यान से सुना। 


.आयोजन समिति की भूमिका

संयोजक: श्री भूषण नेताम

सह-संयोजक: श्री राजकुमार साहू एवं श्रीमती ललिता बाई रहे।

कार्यक्रम के आयोजन प्रभारी के रूप में श्री अजय पटेल, अध्यक्ष नगर पंचायत छुरिया ने व्यवस्थाओं की कमान संभाली। आयोजन समिति द्वारा सभी अतिथियों, वक्ताओं एवं उपस्थित जनसमूह का आभार व्यक्त किया गया।

निष्कर्ष:–  नगर छुरिया में आयोजित विशाल हिन्दू सम्मेलन सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक जागरूकता को बढ़ावा देने वाला आयोजन सिद्ध हुआ। बड़ी संख्या में लोगों की सहभागिता ने यह स्पष्ट किया कि ऐसे आयोजन समाज को जोड़ने और विचार-विमर्श का मंच प्रदान करने में अहम भूमिका निभाते हैं।

Previous Post Next Post

Contact Form