राजनांदगांव। जिले में नई पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा (IPS) ने पदभार ग्रहण करते ही पुलिस व्यवस्था में तेजी से सुधार लाने की दिशा में कदम उठाए हैं। प्रशासनिक दृष्टिकोण से की गई समीक्षा के बाद जिले के कई थाना प्रभारियों एवं उप निरीक्षकों का तबादला किया गया है। यह आदेश पुलिस अधीक्षक कार्यालय राजनांदगांव द्वारा 28 अक्टूबर 2025 को जारी किया गया।
नए तबादले की सूची इस प्रकार है —
- उपेंद्र कुमार शाह, जो अब तक थाना प्रभारी डोंगरगढ़ के पद पर कार्यरत थे, उन्हें रक्षित केंद्र राजनांदगांव में पदस्थ किया गया है।
- संतोष कुमार जायसवाल, पूर्व में थाना प्रभारी मोहारा, को अब थाना प्रभारी डोंगरगढ़ का दायित्व सौंपा गया है।
- सुमन कुमार खरे, जो थाना डोंगरगढ़ में पदस्थ थे, अब चौकी प्रभारी मोहारा के रूप में कार्य करेंगे।
- भागवत ठाकुर, जो रक्षित केंद्र राजनांदगांव में पदस्थ थे, उन्हें थाना डोंगरगढ़ में पदस्थ किया गया है।
प्रशासनिक दृष्टिकोण से अहम बदलाव :-
नई SP का ध्यान विशेष रूप से अपराध नियंत्रण, महिला सुरक्षा, ट्रैफिक व्यवस्था, और ग्रामीण क्षेत्रों में पुलिस की पहुंच बढ़ाने पर केंद्रित बताया जा रहा है।
कानून व्यवस्था को मिलेगी नई दिशा :-
पुलिस मुख्यालय के सूत्रों के अनुसार, डोंगरगढ़ और मोहला जैसे थाना क्षेत्र भौगोलिक रूप से विस्तृत हैं, जहां पुलिस बल की सक्रियता और समन्वय बेहद आवश्यक है। इसलिए अनुभवी अधिकारियों को इन क्षेत्रों में भेजा गया है।
विशेषकर डोंगरगढ़ क्षेत्र, जहां धार्मिक यात्रियों और पर्यटकों की संख्या अधिक रहती है, वहां की सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ करने पर नया थाना प्रभारी ध्यान देंगे।



SP Ankita Sharma IPS
ReplyDelete