शासकीय रानी सूर्यमुखी देवी महाविद्यालय में NSS स्वयंसेवकों ने किया श्रमदान, दैनिक गतिविधि चलाया स्वच्छता अभियान

छुरिया (छुरिया टाइम्स):   शासकीय रानी सूर्यमुखी देवी महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई द्वारा स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए एक विशेष गतिविधि का आयोजन किया गया। इस अवसर पर NSS के स्वयंसेवकों और स्वयंसेविकाओं ने महाविद्यालय परिसर में स्थित बोटनिकल गार्डन की साफ-सफाई कर समाज को स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का कड़ा संदेश दिया।

उत्साह और अनुशासन के साथ किया श्रमदान

महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने इस अभियान में पूरे उत्साह, अनुशासन और समर्पण के साथ हिस्सा लिया। घंटों किए गए इस श्रमदान के फलस्वरूप बोटनिकल गार्डन का स्वरूप और भी स्वच्छ एवं सुंदर हो गया। इस विशेष गतिविधि का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता, श्रमदान का महत्व, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को विकसित करना था।

इनके मार्गदर्शन में संपन्न हुआ आयोजन

यह संपूर्ण स्वच्छता अभियान NSS प्रभारी श्री एन. के. उमरिया के कुशल नेतृत्व और मार्गदर्शन में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस दौरान सीनियर NSS वॉलेंटियर पुरुषोत्तम कुमार ने भी अपनी सक्रिय भूमिका निभाई। उन्होंने अन्य स्वयंसेवकों और स्वयंसेविकाओं के साथ मिलकर सफाई अभियान में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया और जूनियर विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया।

प्राचार्य ने की प्रयासों की सराहना

महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. सुषमा चौरे नेताम ने NSS इकाई के इस सराहनीय कार्य की भूरि-भूरि प्रशंसा की। उन्होंने स्वयंसेवकों के प्रयासों को सराहते हुए कहा कि युवाओं की यह पहल समाज के लिए एक प्रेरणा है। साथ ही, उन्होंने सभी विद्यार्थियों को भविष्य में भी इसी प्रकार की सामाजिक एवं पर्यावरणीय गतिविधियों में निरंतर सक्रिय भागीदारी निभाने के लिए प्रोत्साहित किया।

Previous Post Next Post

Contact Form