छुरिया : अनियंत्रित स्कॉर्पियो की टक्कर से एक ही परिवार के तीनों भाई-बहनों की मौत, गहिराभेड़ी में पसरा मातम

शिकारीमाहका/भोलापुर : शिकारीमाहका-भोलापुर मार्ग पर नहर के पास आज शाम करीब 6:30 बजे हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एक ही परिवार के तीनों सगे भाई-बहनों की मौत हो गई। तेज रफ्तार स्कॉर्पियो की जोरदार टक्कर से बाइक सवार भाई-बहनों (संदीप साहू और भूपेश्वरी साहू) में से दो की घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी, जबकि गंभीर रूप से घायल तीसरी बहन डिकेश्वरी साहू ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

​रेफर के बाद तीसरी बहन की भी मौत

हादसे के बाद गंभीर रूप से घायल डिकेश्वरी साहू को तत्काल उच्च चिकित्सा केंद्र (अस्पताल) रेफर किया गया था, लेकिन इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उसे भी मृत घोषित कर दिया। स्कार्पियो वाहन चालक ग्राम भोलापुर का निवासी बताया जा रहा है।








Previous Post Next Post

Contact Form