राजनांदगांव/छुरिया:– भारतीय सेना में शामिल होकर देश सेवा का जज्बा रखने वाले जिले के युवाओं के लिए एक शानदार खबर है। अग्निवीर भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं को अब लिखित परीक्षा (CCE Examination) के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। जिला रोजगार कार्यालय, राजनांदगांव द्वारा युवाओं के लिए निशुल्क परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण (कोचिंग) की व्यवस्था की गई है।
इस निशुल्क कोचिंग का उद्देश्य ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के उन प्रतिभावान युवाओं को सही मार्गदर्शन और तैयारी का अवसर देना है, जो सेना में भर्ती होकर देश का मान बढ़ाना चाहते हैं।
प्रशिक्षण से जुड़ी महत्वपूर्ण तिथियां:
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि: 30 अप्रैल 2026
निशुल्क कोचिंग की अवधि: 4 मई 2026 से 4 जून 2026 तक (एक माह का सघन प्रशिक्षण)
कैसे करें आवेदन?
प्रशिक्षण का लाभ उठाने के लिए अभ्यर्थियों को तय तिथि से पहले ऑनलाइन पंजीयन करना अनिवार्य है। जिला रोजगार कार्यालय ने युवाओं से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में अपना पंजीयन कराएं। पंजीयन निम्नलिखित दो माध्यमों से किया जा सकता है:
ई-रोजगार पोर्टल: अभ्यर्थी छ.ग. शासन के आधिकारिक पोर्टल https://erojgar.cg.gov.in/ पर जाकर अपना पंजीयन दर्ज करा सकते हैं।
गूगल फॉर्म: इसके अलावा, प्रशासन द्वारा जारी किए गए गूगल फॉर्म लिंक https://forms.gle/EbD8ReSaa3MPZw788 के माध्यम से भी सीधे आवेदन किया जा सकता है।
छुरिया टाइम्स की अपील: सेना में जाने की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए यह एक बेहतरीन अवसर है। हमारी पाठकों से अपील है कि इस जानकारी को अधिक से अधिक युवाओं और संबंधित व्हाट्सएप ग्रुप्स में शेयर करें ताकि कोई भी योग्य उम्मीदवार इस निशुल्क सुविधा से वंचित न रहे।
(नोट: अभ्यर्थी फॉर्म भरते समय अपनी जानकारी सावधानीपूर्वक दर्ज करें और अंतिम तिथि 30 अप्रैल 2026 का विशेष ध्यान रखें।)
Monesh kumar Reporter in chief

