ग्राम महाराजपुर में भव्य होली मिलन समारोह 7 मार्च को, जुटेंगे क्षेत्र के कई दिग्गज नेता | Holi Milan in Maharajpur Rajnandgaon

Chichola : रंगों के पावन पर्व होली के अवसर पर राजनांदगांव जिले के ग्राम महाराजपुर (चिचोला) में एक भव्य 'होली स्नेह मिलन समारोह' का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम आगामी 07 मार्च 2026, दिन शनिवार को प्रातः 11:00 बजे से आयोजित होगा।

Saurabh Somani

इस भव्य आयोजन की अगुवाई ग्राम पंचायत महाराजपुर के पूर्व सरपंच और छुरिया जनपद पंचायत के पूर्व सभापति श्री श्यामसुंदर सोमानी जी द्वारा की जा रही है। ग्राम पंचायत महाराजपुर एवं समस्त ग्रामवासियों के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम में क्षेत्र के कई दिग्गज नेताओं और जनप्रतिनिधियों का जमावड़ा देखने को मिलेगा।

कार्यक्रम में शामिल होंगे कई गणमान्य अतिथि :-

आयोजकों की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, इस होली मिलन समारोह में मुख्य रूप से माननीय विधायक, पूर्व विधायक, जिला पंचायत के अध्यक्ष व सदस्य, जनपद पंचायत के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और सदस्य उपस्थित रहेंगे। इसके साथ ही क्षेत्र के सभी पूर्व जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों और पत्रकार बंधुओं को भी इस स्नेह मिलन में विशेष रूप से आमंत्रित किया गया है।

भोजन की भी रहेगी विशेष व्यवस्था :-

होली के इस पावन अवसर पर एक-दूसरे को गुलाल लगाकर पर्व की बधाई दी जाएगी। श्यामसुंदर सोमानी जी ने सभी क्षेत्रवासियों और आमंत्रित अतिथियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएं। कार्यक्रम के समापन के पश्चात सभी अतिथियों और उपस्थित लोगों के लिए सुरुचिपूर्ण भोजन की भी व्यवस्था की गई है।

#HoliMilan #Maharajpur #Chichola #Chhuriya #Rajnandgaon #CGNews #ShyamsundarSomani #Holi2026 #ChhattisgarhNews

Previous Post Next Post

Contact Form