धुरंधर 2 का ख़ौफ़ : थर-थर कांपा पाकिस्तान, कराची की गलियों में भिखारियों के पजामे उतारकर 'जासूस' ढूंढ रही पाक पुलिस!

कराची (Pakistan) : बॉलीवुड की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'धुरंधर 2' ने सरहद पार पाकिस्तान में ऐसा तहलका मचाया है कि वहां की हुकूमत और आवाम, दोनों के होश फाख्ता हो गए हैं। फिल्म की कहानी ने पाकिस्तान के डर को इस कदर हकीकत में बदल दिया है कि अब कराची की गलियों में पाकिस्तानी पुलिस भारतीय जासूसों के डर से अपने ही नागरिकों को दहशत में डाल रही है।

Pakistan me Dhurandhar 2 Ka Khauf

पाकिस्तानियों की नींद उड़ी, इंटेलिजेंस पूरी तरह फेल!

फिल्म 'धुरंधर 2' में भारतीय जासूसों की बहादुरी और पाकिस्तान के भीतर घुसकर की गई कार्रवाई को देखकर पाकिस्तानी सुरक्षा एजेंसियों की नींद हराम हो गई है। हालत यह है कि उनका पूरा इंटेलिजेंस सिस्टम फेल नज़र आ रहा है। फिल्म में दिखाए गए सीन्स का असर वहां की पुलिस पर इस कदर हुआ है कि वे अब हर संदिग्ध चेहरे में भारत का जासूस ढूंढ रहे हैं।


भिखारियों के पजामे उतरवाकर तलाशी : सोशल मीडिया पर उड़ा मज़ाक :-

पाकिस्तानी मीडिया और सोशल मीडिया पर इस वक्त कराची के लयारी (Lyari) इलाके की खबरें और तस्वीरें छाई हुई हैं। दावा किया जा रहा है कि वहां की पुलिस भारतीय जासूस होने के शक में सड़क पर चलते भिखारियों और संदिग्धों को रोककर उनके पजामे उतरवाकर तलाशी ले रही है। 

इस शर्मनाक और अजीबोगरीब हरकत ने पूरी दुनिया के सामने पाकिस्तान को हंसी का पात्र बना दिया है। लोग सोशल मीडिया पर जमकर मजे ले रहे हैं कि कैसे एक फिल्म ने पूरे पाकिस्तान को घुटनों पर ला दिया है और उनकी पुलिस अब 'पजामा' चैक करने पर उतर आई है।

फिल्म के 'डर' से पाकिस्तान में हड़कंप :-

भले ही पाकिस्तान में भारतीय फिल्मों पर प्रतिबंध हो, लेकिन 'धुरंधर 2' वहां के हर घर में अवैध तरीकों से देखी जा रही है। फिल्म का प्लॉट पाकिस्तान की आतंकी ज़मीन और अंडरवर्ल्ड के गठजोड़ पर करारा प्रहार करता है। इसी 'डर' ने अब कराची की सड़कों पर पाकिस्तान सरकार की बेबसी और बौखलाहट को उजागर कर दिया है, जहाँ वे अपने ही लोगों को प्रताड़ित कर रहे हैं।

यह साफ है कि 'धुरंधर 2' सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि पाकिस्तान के लिए एक ऐसा दुःस्वप्न बन गई है, जिसने वहां की पुलिस, इंटेलिजेंस और सरकार, सबकी रातों की नींद और दिन का चैन छीन लिया है।
Previous Post Next Post
MD SOLAR - PERFECT POWER SOLUTION
Shri Balaji Studio
Advertisements
📢 हमर WhatsApp चैनल मा जुड़ाव अऊ छत्तीसगढ़ के रोमांचक खबर सबले पहली पावव!
👉 अभी Follow करव (Follow Now)

Contact Form