डोंगरगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई : चैत्र नवरात्रि से पहले अशांति फैलाने वाले 5 असामाजिक तत्व गिरफ्तार

डोंगरगढ़/राजनांदगांव : चैत्र नवरात्रि के पावन पर्व के दौरान डोंगरगढ़ पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शांति व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशानुसार, असामाजिक तत्वों और अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत डोंगरगढ़ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है।

Dongargarh police action

यात्रियों से विवाद और हल्ला-गुल्ला करने पर शिकंजा :-

दिनांक 24 मार्च 2026 को ग्राम कुरभाट मेन रोड और होटल शुभारंभ लॉज के पास कुछ युवकों द्वारा यात्रियों के साथ वाद-विवाद और शांति भंग करने की सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी डोंगरगढ़ निरीक्षक संतोष जायसवाल के नेतृत्व में पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची।

मौके पर मौजूद युवक समझाने के बाद भी नहीं माने और लगातार हंगामा करते रहे। पुलिस ने शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पांचों आरोपियों के विरुद्ध धारा 170, 126, 135(3) BNSS के तहत प्रतिबंधात्मक कार्यवाही करते हुए उन्हें माननीय एसडीएम न्यायालय डोंगरगढ़ में पेश किया है।

इन आरोपियों पर हुई कार्यवाही :

  1. संदीप कुमार वर्मा (20 वर्ष) – पारागांव, डोंगरगढ़
  2. एकलव्य हठीले (19 वर्ष) – डुंडेरा, डोंगरगढ़
  3. सुनील साहू (21 वर्ष) – डुंडेरा, डोंगरगढ़
  4. आकाश कुमार कोषे (23 वर्ष) – दतेश्वरी पारा, डोंगरगढ़
  5. श्रवण कुमार कंवर (22 वर्ष) – मरकाकसा, थाना छुरिया

पुलिस की चेतावनी : जारी रहेगी सख्त निगरानी ;

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कीर्तन राठौर और एसडीओपी श्री केशरी नंदन नायक के मार्गदर्शन में डोंगरगढ़ क्षेत्र के होटल, ढाबों और संवेदनशील इलाकों में लगातार गश्त, पेट्रोलिंग और नाकाबंदी की जा रही है। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट संदेश दिया है कि नवरात्रि के दौरान यात्रियों को परेशान करने वाले या शांति भंग करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

Previous Post Next Post
MD SOLAR - PERFECT POWER SOLUTION
Shri Balaji Studio
Advertisements
📢 हमर WhatsApp चैनल मा जुड़ाव अऊ छत्तीसगढ़ के रोमांचक खबर सबले पहली पावव!
👉 अभी Follow करव (Follow Now)

Contact Form