धान के पैसों के विवाद में भाई-बहन ने मिलकर किया जानलेवा हमला, चिचोला पुलिस ने 4 को भेजा जेल

चिचोला (राजनांदगांव) : छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में पारिवारिक विवाद के चलते खूनी संघर्ष का मामला सामने आया है। ग्राम पिनकापार में धान के पैसों के बंटवारे को लेकर सगे भाई, बहन और भतीजे ने मिलकर एक व्यक्ति और उसके बेटे पर जानलेवा हमला कर दिया। चिचोला पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए घटना के चंद घंटों के भीतर ही महिला समेत 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

Crime News Chichola Police


​क्या है पूरा मामला?

पुलिस के अनुसार, प्रार्थी टिकम साहू (42 वर्ष) ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 25 फरवरी को उसके चाचा विवेकी दास, राजेश साहू और मिथलेश साहू घर में घुस आए। आरोपी धान के हिस्से के पैसों की मांग करते हुए प्रार्थी के पिता गोवर्धन साहू के साथ गाली-गलौज करने लगे।

विवाद इतना बढ़ा कि आरोपियों ने जान से मारने की धमकी देते हुए गोवर्धन साहू को कमरे से घसीटकर बाहर निकाला और लकड़ी के डंडे व नुकीली चीजों से हमला कर दिया। जब बेटा टिकम बीच-बचाव करने पहुंचा, तो उसकी बुआ हेमिन साहू भी वहां पहुंच गई और मारपीट में शामिल हो गई। इस हमले में गोवर्धन साहू के चेहरे और आंखों के पास गंभीर चोटें आई हैं।

पुलिस की त्वरित कार्यवाही :-

मामले की गंभीरता को देखते हुए राजनांदगांव पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन और चौकी प्रभारी निरीक्षक योगेश पटेल के नेतृत्व में टीम गठित की गई। पुलिस ने दबिश देकर चारों आरोपियों को धर दबोचा :
  1. विवेकी दास साहू (48 वर्ष)
  2. मिथलेस साहू (26 वर्ष)
  3. राजेश साहू (35 वर्ष)
  4. हेमिन साहू (45 वर्ष)
Chichola Police


न्यायिक रिमांड पर भेजे गए आरोपी :-

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। सभी आरोपियों को माननीय न्यायालय राजनांदगांव के समक्ष पेश किया गया, जहाँ से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
​इनकी रही सराहनीय भूमिका : इस त्वरित कार्यवाही में निरीक्षक योगेश पटेल, सउनि मो. शरीफुद्दीन शेख, बिरेन्द्र नाविक, आरक्षक गजेंद्र भारद्वाज, विष्णु राम साहू और कमलेश बंजारे का विशेष योगदान रहा।

Chhuriya Times 

Category : Rajnandgaon Crime News, Chichola Police, Attempt to Murder Arrest, Chhattisgarh Police, Pinkapar Village News, Ankita Sharma IPS

Previous Post Next Post
MD SOLAR - PERFECT POWER SOLUTION
Shri Balaji Studio
Advertisements
📢 हमर WhatsApp चैनल मा जुड़ाव अऊ छत्तीसगढ़ के रोमांचक खबर सबले पहली पावव!
👉 अभी Follow करव (Follow Now)

Contact Form