हड़तालियों का समर्थन करने पर प्रधान पाठक निलंबित

ESMA उल्लंघन पर बड़ा एक्शन: हड़तालियों का समर्थन करने पर प्रधान पाठक निलंबित

राजनांदगांव के शासकीय प्राथमिक शाला पैरीटोला के प्रधान पाठक जाकेश साहू को हड़ताल कर रहे कर्मचारियों के समर्थन में सोशल मीडिया पर टिप्पणी करना भारी पड़ गया। प्रशासन ने इसे एस्मा उल्लंघन और शासन के विरुद्ध भड़काऊ टिप्पणी मानते हुए तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय बीईओ कार्यालय, डोंगरगढ़ निर्धारित किया गया है। निलंबन अवधि में नियम अनुसार भत्ते देय रहेंगे।


पहले भी कर चुके हैं विवादित टिप्पणी :-

डीईओ प्रवास सिंह बघेल ने बताया कि, जाकेश साहू पहले भी अपमानजनक टिप्पणियों के कारण कार्रवाई का सामना कर चुके हैं। उन्होंने चेन ऑफ कमांड तोड़कर सीधे राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री को पत्र भेजा था। बाद में उन्होंने माफीनामा देकर अपनी गलती स्वीकार की थी। उन्हें चेतावनी और परिनिंदा दंड भी दिया गया था।

आचरण संहिता तोड़ने पर जीरो टॉलरेंस :- 

प्रशासन ने साफ कहा है कि, शासन-विरोधी टिप्पणी, कर्मचारियों को उकसाना और एस्मा उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
अधिकारियों का कहना है कि बार-बार चेतावनी देने के बाद भी नियमों की अवहेलना को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
Previous Post Next Post
MD SOLAR - PERFECT POWER SOLUTION
Shri Balaji Studio
Advertisements
📢 हमर WhatsApp चैनल मा जुड़ाव अऊ छत्तीसगढ़ के रोमांचक खबर सबले पहली पावव!
👉 अभी Follow करव (Follow Now)

Contact Form