तीज त्यौहार मनाने जा रहे छत्तीसगढ़ के 9 लोगों की मौत, एक ही परिवार के तीन सदस्यों ने गंवाई जान

राजनांदगांव/कवर्धा । महाराष्ट्र के भंडारा जिले में NH-53 पर तड़के करीब 3:30 बजे हुए भीषण सड़क हादसे में 9 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। तीज मनाने नागपुर जा रहे परिवार की बोलेरो वाहन की ट्रक से जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में छह महिलाओं और तीन बच्चों की जान चली गई।

इस हादसे में छत्तीसगढ़ के सहसपुर लोहारा क्षेत्र, चिचोला और आसपास के परिवारों से जुड़े कई लोगों की मौत हुई है। मृतकों में चिचोला निवासी गायत्री रूपेश उइके (30), उनकी बेटी स्वीटी (6) और बेटे धैर्य (4) भी शामिल हैं। एक ही परिवार के तीन सदस्यों, विशेषकर दो मासूम बच्चों की एक साथ मौत की खबर से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।


हादसे में मृतकों की पहचान इस प्रकार बताई गई है—

  1. जामबाई रामअवतार वर्मा (50 वर्ष) — एकता नगर, भांडेवाड़ी, नागपुर, महाराष्ट्र
  2. मिनाक्षी राजकुमार वर्मा (26 वर्ष) — विचारपुर, जिला लोहारा, छत्तीसगढ़
  3. गायत्री रूपेश उइके (30 वर्ष) — चिचोला, छत्तीसगढ़
  4. स्वीटी रूपेश उइके (6 वर्ष) — चिचोला, छत्तीसगढ़
  5. धैर्य रूपेश उइके (4 वर्ष) — चिचोला, छत्तीसगढ़
  6. सरिता विजय वर्मा (30 वर्ष) — विचारपुर, जिला लोहारा, छत्तीसगढ़
  7. प्रेशा राजकुमार वर्मा (2 वर्ष) — विचारपुर, जिला लोहारा, छत्तीसगढ़
  8. गणेशिया अश्वंत पटेल (22 वर्ष) — बांधाटोला, जिला कवर्धा, छत्तीसगढ़
  9. राजकुमारी प्रल्हाद पटेल (35 वर्ष) — बिजा, तहसील एवं जिला लोहारा, छत्तीसगढ़

चिचोला के एक ही परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़ :-

इस हादसे का सबसे दर्दनाक पहलू यह है कि चिचोला के एक ही परिवार से गायत्री रूपेश उइके और उनके दो मासूम बच्चों स्वीटी एवं धैर्य की एक साथ मौत हो गई। तीनों की असमय मौत ने परिजनों और गांववासियों को गहरे सदमे में डाल दिया है।

हादसे की खबर सामने आने के बाद सहसपुर लोहारा, चिचोला, कवर्धा और आसपास के क्षेत्रों में शोक का माहौल है। तीज के अवसर पर नागपुर जा रहे परिवार के लिए यह सफर जिंदगी का आखिरी सफर साबित हुआ।

इस हृदयविदारक घटना पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों और लोगों ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए शोकाकुल परिवारों के प्रति संवेदना जताई है। लोगों ने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति और परिजनों को इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।

Previous Post Next Post

Contact Form