छुरिया:– भारत के प्रथम प्रधानमंत्री और आधुनिक भारत के राष्ट्र निर्माता स्व. पंडित जवाहरलाल नेहरू जी की 62वीं पुण्यतिथि के अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी छुरिया द्वारा एक गरिमामयी श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम ग्राम सड़क चिरचारी स्थित शीतला मंदिर चौक में संपन्न हुआ।
छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आदेश तथा राजनांदगांव जिला कांग्रेस कमेटी (ग्रामीण) के निर्देश पर आयोजित इस कार्यक्रम का सफल संचालन खुज्जी विधायक श्री भोलाराम साहू एवं पूर्व विधायक श्रीमती छन्नी चंदू साहू के कुशल मार्गदर्शन में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी छुरिया के तत्वावधान में किया गया।
नेहरू जी के चित्र पर अर्पित किए गए पुष्प
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित समस्त कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने पंडित जवाहरलाल नेहरू जी के तैलचित्र पर माल्यार्पण कर एवं पुष्प चढ़ाकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान देश के विकास और राष्ट्र निर्माण में पंडित नेहरू के अमूल्य योगदान को याद किया गया।
कार्यक्रम में इनकी रही गरिमामयी उपस्थिति:– श्रद्धांजलि सभा में मुख्य रूप से पूर्व विधायक श्रीमती छन्नी साहू, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष धर्मेन्द्र साहू, मंडल अध्यक्ष एकनाथ सिन्हा, किसान कांग्रेस अध्यक्ष विजय साहू, ब्लॉक कांग्रेस नेता अमित अग्रवाल, रेवा लाडेकर और ब्लॉक महामंत्री धनेन्द्र कोठारी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
इसके अलावा खुमन सेन, रामबिलास, रामु, दीना सिन्हा, कुंवरसिंह, जयराम, सुन्दरलाल, ब्रिज निषाद, सुनील कुमार, सियाराम, रजनू, मालती बाई, चन्दर सिंह, सत्रिका बाई, लगन बाई, धनेश्वरी, हरिशंचंद, जमीर शेख सहित कांग्रेस पार्टी के अन्य पदाधिकारीगण, युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस की टीम और गांव के कई कांग्रेस कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
(प्रेस विज्ञप्ति: धर्मेन्द्र साहू अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी छुरिया के सौजन्य से)
