केशो टोला में गूंजी देवी भागवत की महिमा : चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर उमड़ा भक्तों का सैलाब

छुरिया/केशो टोला : शक्ति की उपासना के महापर्व 'चैत्र नवरात्रि' की पावन बेला पर ग्राम केशो टोला भक्ति के रंग में सराबोर है। यहाँ आयोजित भव्य देवी भागवत कथा में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों और बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं को पंडित राजेंद्र महाराज के मुखारविंद से कथा श्रवण करने और उनका आशीर्वाद प्राप्त करने का सौभाग्य मिला।

Ravindra Vaishnav

इस गरिमामयी धार्मिक आयोजन में क्षेत्र के प्रमुख जनप्रतिनिधियों ने अपनी सक्रिय उपस्थिति दर्ज कराई। कार्यक्रम में विशेष रूप से रविन्द्र वैष्णव, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती बीरम मंडावी, जनपद सदस्य श्रीमती भान बाई मंडावी, सरपंच श्रीमती अंजू बाई धनकर, कुंदन बडोले सरपंच प्रतिनिधि शिकारी महका, भूखन धनकर सहित अन्य प्रबुद्धजन सम्मिलित हुए। सभी अतिथियों ने पंडित राजेंद्र महाराज से आशीर्वाद प्राप्त किया और क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की।

नवरात्रि के विशेष अवसर पर आयोजित इस धार्मिक अनुष्ठान में देवी मां की महिमा का बखान किया जा रहा है। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में माता के भक्तजन उपस्थित रहे, जिन्होंने भक्ति भाव के साथ कथा का श्रवण किया और अंत में महाप्रसाद ग्रहण किया।

Previous Post Next Post

Contact Form