गैंदाटोला में आज मचेगा गदर! 12x8 की स्क्रीन पर दिखेगा टीम इंडिया का जलवा, 'बबला डीजे' की धुन पर झूमेगा पूरा गांव!

Chhuriya Times Exclusive : क्रिकेट के दीवानों, दिल थाम लीजिए! आज शाम गैंदाटोला की धरती पर सिर्फ मैच नहीं, एक महा-उत्सव होने जा रहा है। भारत बनाम न्यूज़ीलैंड के बीच होने वाले उस खिताबी टी-20 फाइनल का रोमांच, जिसका इंतज़ार पूरे देश को है, अब आपके अपने गांव में किसी स्टेडियम जैसा महसूस होगा।

INDIA vs NewZealand

ग्रामवासियों ने मिलकर ऐसी तैयारी की है कि मेलबोर्न और लॉर्ड्स का मैदान भी छोटा पड़ जाए :

विशाल LED स्क्रीन : 12×8 की भव्य LED Wall पर जब रोहित और विराट के चौके-छक्के दिखेंगे, तो रोमांच सातवें आसमान पर होगा।

डीजे की धमका : Babla D.J. Gaindatola की धुन और 'इंडिया-इंडिया' के नारों से आज दुर्गा मंदिर का बाज़ार चौक गूंज उठेगा।

स्टेडियम वाला फील : घर की छोटी टीवी छोड़िए, आज पूरे गांव के साथ मिलकर तिरंगा लहराने का दिन है।

नोट कर लें समय और पता :-

समय : आज शाम ठीक 6:00 बजे से।
स्थान : दुर्गा मंदिर, बाज़ार चौक - गैंदाटोला।
Previous Post Next Post

Contact Form