Free Science Mock Test: CGTET & CTET | Top 50 Questions | NCERT Notes in Hindi

 CGTET और CTET विज्ञान (Science) मॉक टेस्ट :-

यदि आप छत्तीसगढ़ शिक्षक पात्रता परीक्षा (CGTET 2026) या केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET Paper 2) की तैयारी कर रहे हैं, तो विज्ञान (Science) विषय आपके चयन में सबसे बड़ी भूमिका निभाता है। Chhuriya Times आपके लिए लाया है पूरी तरह से निःशुल्क (Free) ऑनलाइन मॉक टेस्ट, जो विशेष रूप से कक्षा 6 से 8 तक की CG SCERT और NCERT की पाठ्यपुस्तकों के निचोड़ पर आधारित है। आगामी शिक्षक भर्ती परीक्षा (Teacher Recruitment Exam) और CGTET में सफलता सुनिश्चित करने के लिए इस टेस्ट को अंत तक जरूर हल करें।

यह साइंस मॉक टेस्ट (Science Mock Test) आपके लिए क्यों जरुरी है? :-

अक्सर छात्र बाजार में मिलने वाली महंगी गाइड बुक्स से पढ़ाई करते हैं, लेकिन Vyapam और CBSE हमेशा सरकारी स्कूलों में चलने वाली किताबों (SCERT/NCERT) से ही प्रश्न पूछते हैं। हमारे विशेषज्ञों ने उन किताबों के हर पन्ने से महत्वपूर्ण तथ्य निकालकर यह "कोशिका, बल, प्रकाश, चुम्बकत्व और रासायनिक पदार्थों" पर आधारित टेस्ट तैयार किया है।

इस टेस्ट की मुख्य विशेषताएं :-

  • 100% पाठ्यक्रम पर आधारित : CGTET और CTET के नवीनतम सिलेबस (New Syllabus) के अनुसार।
  • NCERT SCERT का निचोड़ : छत्तीसगढ़ बोर्ड की कक्षा 6, 7 और 8 की विज्ञान किताबों के महत्वपूर्ण प्रश्न।
  • विस्तृत व्याख्या (Explanation) : हर प्रश्न के उत्तर के साथ उसका कारण भी बताया गया है, ताकि आपका कांसेप्ट क्लियर हो सके।
  • तत्काल परिणाम : प्रश्न के नीचे क्लिक करते ही सही उत्तर और व्याख्या देखें।

शिक्षक भर्ती परीक्षा (Teacher Recruitment),CGTET Paper 2औरCTETकी तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए यहाँ विज्ञान (Science) का महत्वपूर्ण मॉक टेस्ट दिया गया है।

यह प्रश्न पत्रछत्तीसगढ़ SCERT की कक्षा 6, 7 और 8 की विज्ञान पुस्तकोंके निचोड़ पर आधारित है। सभी प्रश्नों को ध्यान से पढ़ें और अपनी तैयारी का आकलन करें।

निर्देश:नीचे दिए गए प्रश्न के विकल्पों को पढ़ें। सही उत्तर और व्याख्या देखने के लिए"उत्तर देखें (Show Answer)"बटन पर क्लिक करें।
Advertisement

प्रश्न 1: निम्नलिखित में से कौन सा बल 'असंपर्क बल' (Non-contact Force) का उदाहरण नहीं है?

  • (A) गुरुत्वाकर्षण बल
  • (B) चुम्बकीय बल
  • (C) घर्षण बल
  • (D) स्थिर वैद्युत बल
✅ उत्तर देखें (Click to Reveal)

सही उत्तर: (C) घर्षण बल (Friction)

व्याख्या:घर्षण बल तभी कार्य करता है जब दो सतहें एक-दूसरे के संपर्क में आती हैं, इसलिए यह संपर्क बल है। बाकी तीनों असंपर्क बल हैं।

प्रश्न 2: मानव शरीर में सबसे लंबी कोशिका कौन सी है?

  • (A) पेशी कोशिका
  • (B) तंत्रिका कोशिका
  • (C) लाल रक्त कोशिका
  • (D) श्वेत रक्त कोशिका
✅ उत्तर देखें

सही उत्तर: (B) तंत्रिका कोशिका (Nerve Cell)

व्याख्या:तंत्रिका कोशिकाएं (Neurons) मानव शरीर की सबसे लंबी कोशिकाएं होती हैं, जो संदेशों के संचरण का कार्य करती हैं।

प्रश्न 3: ध्वनि (Sound) का संचरण किसमें संभव नहीं है?

  • (A) ठोस में
  • (B) द्रव में
  • (C) गैस में
  • (D) निर्वात में
✅ उत्तर देखें

सही उत्तर: (D) निर्वात में (Vacuum)

व्याख्या:ध्वनि को चलने के लिए माध्यम की आवश्यकता होती है। निर्वात में कोई माध्यम नहीं होता, इसलिए ध्वनि वहां नहीं चल सकती।

प्रश्न 4: 'विश्व जल दिवस' (World Water Day) कब मनाया जाता है?

  • (A) 22 मार्च
  • (B) 22 अप्रैल
  • (C) 5 जून
  • (D) 16 सितम्बर
✅ उत्तर देखें

सही उत्तर: (A) 22 मार्च

व्याख्या:जल संरक्षण के महत्व को समझाने के लिए हर साल 22 मार्च को विश्व जल दिवस मनाया जाता है। (SCERT कक्षा 7)

प्रश्न 5: जब कोई प्रकाश किरण सघन माध्यम से विरल माध्यम में जाती है, तो वह:

  • (A) अभिलंब की ओर झुकती है
  • (B) अभिलंब से दूर हटती है
  • (C) सीधी निकल जाती है
  • (D) वापस लौट आती है
✅ उत्तर देखें

सही उत्तर: (B) अभिलंब से दूर हटती है

व्याख्या:सघन (Denser) से विरल (Rarer) माध्यम में जाने पर प्रकाश की चाल बढ़ जाती है, जिससे वह अभिलंब से दूर हट जाती है।

Advertisement

प्रश्न 6: निम्नलिखित में से कौन सा 'धातु' (Metal) कमरे के ताप पर द्रव अवस्था में पाया जाता है?

  • (A) सोडियम
  • (B) पोटैशियम
  • (C) पारा (Mercury)
  • (D) ब्रोमीन
✅ उत्तर देखें

सही उत्तर: (C) पारा (Mercury)

व्याख्या:पारा एकमात्र ऐसी धातु है जो सामान्य तापमान पर द्रव अवस्था में होती है। ब्रोमीन एक अधातु (Non-metal) है जो द्रव है।

प्रश्न 7: दही में कौन सा अम्ल (Acid) पाया जाता है?

  • (A) एसिटिक अम्ल
  • (B) लैक्टिक अम्ल
  • (C) साइट्रिक अम्ल
  • (D) टार्टरिक अम्ल
✅ उत्तर देखें

सही उत्तर: (B) लैक्टिक अम्ल

व्याख्या:दही में लैक्टोबैसिलस बैक्टीरिया दूध को दही में बदलते हैं और लैक्टिक एसिड का निर्माण करते हैं।

प्रश्न 8: विद्युत धारा का SI मात्रक क्या है?

  • (A) वोल्ट
  • (B) एम्पीयर
  • (C) ओम
  • (D) जूल
✅ उत्तर देखें

सही उत्तर: (B) एम्पीयर (Ampere)

व्याख्या:विद्युत धारा को एम्पीयर में मापा जाता है। इसे 'A' से प्रदर्शित करते हैं।

प्रश्न 9: 'कोशिका का ऊर्जा गृह' (Powerhouse of the Cell) किसे कहा जाता है?

  • (A) राइबोसोम
  • (B) लाइसोसोम
  • (C) माइटोकॉन्ड्रिया
  • (D) केंद्रक
✅ उत्तर देखें

सही उत्तर: (C) माइटोकॉन्ड्रिया

व्याख्या:माइटोकॉन्ड्रिया में भोजन का ऑक्सीकरण होता है और ऊर्जा (ATP) उत्पन्न होती है।

प्रश्न 10: खरीफ की फसल किस ऋतु में बोई जाती है?

  • (A) शीत ऋतु
  • (B) वर्षा ऋतु
  • (C) ग्रीष्म ऋतु
  • (D) वसंत ऋतु
✅ उत्तर देखें

सही उत्तर: (B) वर्षा ऋतु (जून-सितंबर)

व्याख्या:धान, मक्का, सोयाबीन आदि खरीफ फसलें हैं जो वर्षा ऋतु की शुरुआत में बोई जाती हैं।

प्रश्न 11: छत्तीसगढ़ का राजकीय पक्षी कौन है?

  • (A) मोर
  • (B) पहाड़ी मैना
  • (C) तोता
  • (D) नीलकंठ
✅ उत्तर देखें

सही उत्तर: (B) पहाड़ी मैना

व्याख्या:पहाड़ी मैना छत्तीसगढ़ का राजकीय पक्षी है, जो बस्तर क्षेत्र में अधिक पाई जाती है।

प्रश्न 12: आयोडीन की कमी से कौन सा रोग होता है?

  • (A) रतौंधी
  • (B) स्कर्वी
  • (C) घेंघा (Goiter)
  • (D) रिकेट्स
✅ उत्तर देखें

सही उत्तर: (C) घेंघा (Goiter)

व्याख्या:भोजन में आयोडीन की कमी से थायरॉयड ग्रंथि बढ़ जाती है, जिसे घेंघा रोग कहते हैं।

प्रश्न 13: वायुमंडल में नाइट्रोजन का प्रतिशत लगभग कितना है?

  • (A) 21%
  • (B) 0.03%
  • (C) 78%
  • (D) 50%
✅ उत्तर देखें

सही उत्तर: (C) 78%

व्याख्या:वायुमंडल में सर्वाधिक मात्रा नाइट्रोजन (78%) की है, उसके बाद ऑक्सीजन (21%) है।

प्रश्न 14: लोहे पर जंग लगना (Rusting) कौन सा परिवर्तन है?

  • (A) भौतिक परिवर्तन
  • (B) रासायनिक परिवर्तन
  • (C) उत्क्रमणीय परिवर्तन
  • (D) उपरोक्त में से कोई नहीं
✅ उत्तर देखें

सही उत्तर: (B) रासायनिक परिवर्तन

व्याख्या:जंग लगने पर नया पदार्थ (आयरन ऑक्साइड) बनता है और इसे वापस लोहे में नहीं बदला जा सकता।

प्रश्न 15: सौर परिवार का सबसे बड़ा ग्रह कौन सा है?

  • (A) पृथ्वी
  • (B) शनि
  • (C) बृहस्पति (Jupiter)
  • (D) मंगल
✅ उत्तर देखें

सही उत्तर: (C) बृहस्पति (Jupiter)

व्याख्या:बृहस्पति सौरमंडल का सबसे बड़ा ग्रह है। इसमें लगभग 1300 पृथ्वियां समा सकती हैं।

क्या आपको यह टेस्ट पसंद आ रहा है? अपने दोस्तों के साथ Share जरूर करें!

प्रश्न 16: 'प्रेशर कुकर' में खाना जल्दी क्यों पकता है?

  • (A) भाप व्यर्थ नहीं जाती
  • (B) दाब बढ़ने से पानी का क्वथनांक बढ़ जाता है
  • (C) दाब कम होने से पानी का क्वथनांक घट जाता है
  • (D) उपरोक्त सभी
✅ उत्तर देखें

सही उत्तर: (B) दाब बढ़ने से पानी का क्वथनांक बढ़ जाता है

व्याख्या:उच्च दाब के कारण पानी 100°C से अधिक तापमान पर उबलता है, जिससे ऊष्मा खाने को जल्दी पका देती है।

प्रश्न 17: चुम्बक के समान ध्रुवों (N-N या S-S) में होता है:

  • (A) आकर्षण
  • (B) प्रतिकर्षण
  • (C) कोई प्रभाव नहीं
  • (D) कभी आकर्षण, कभी प्रतिकर्षण
✅ उत्तर देखें

सही उत्तर: (B) प्रतिकर्षण (Repulsion)

व्याख्या:चुम्बक के सजातीय (समान) ध्रुव एक-दूसरे को दूर धकेलते हैं (प्रतिकर्षण), जबकि विजातीय (असमान) ध्रुव आकर्षित करते हैं।

प्रश्न 18: पौधों में जल का परिवहन किसके द्वारा होता है?

  • (A) फ्लोएम
  • (B) जाइलम
  • (C) रंध्र
  • (D) जड़ रोम
✅ उत्तर देखें

सही उत्तर: (B) जाइलम (Xylem)

व्याख्या:जाइलम उत्तक जड़ों से पानी और खनिजों को पत्तियों तक पहुँचाता है (ज से जाइलम, ज से जल)। फ्लोएम भोजन पहुँचाता है।

प्रश्न 19: निम्नलिखित में से कौन सा जीवाश्म ईंधन (Fossil Fuel) है?

  • (A) कोयला
  • (B) पेट्रोलियम
  • (C) प्राकृतिक गैस
  • (D) उपरोक्त सभी
✅ उत्तर देखें

सही उत्तर: (D) उपरोक्त सभी

व्याख्या:कोयला, पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस तीनों ही सजीवों के अवशेषों से लाखों वर्षों में बनते हैं।

प्रश्न 20: स्वस्थ नेत्र के लिए स्पष्ट दृष्टि की न्यूनतम दूरी क्या होती है?

  • (A) 25 मीटर
  • (B) 2.5 सेमी
  • (C) 25 सेमी
  • (D) अनंत
✅ उत्तर देखें

सही उत्तर: (C) 25 सेमी

व्याख्या:एक सामान्य स्वस्थ आँख 25 सेमी की दूरी पर रखी वस्तु को स्पष्ट रूप से देख सकती है।

विज्ञान मॉक टेस्ट - भाग 2 (Part-2)

महत्वपूर्ण प्रश्न (21 से 50)

प्रश्न 21: रक्त का लाल रंग किसके कारण होता है?

  • (A) प्लाज्मा
  • (B) हीमोग्लोबिन
  • (C) प्लेटलेट्स
  • (D) डब्ल्यू.बी.सी.
✅ उत्तर देखें

सही उत्तर: (B) हीमोग्लोबिन

व्याख्या:लाल रक्त कणिकाओं (RBC) में हीमोग्लोबिन नामक वर्णक पाया जाता है, जो ऑक्सीजन का परिवहन करता है और रक्त को लाल रंग देता है।

प्रश्न 22: 'विद्युत बल्ब' के फिलामेंट (तंतु) बनाने के लिए किस धातु का उपयोग होता है?

  • (A) तांबा
  • (B) एल्युमीनियम
  • (C) टंगस्टन
  • (D) लोहा
✅ उत्तर देखें

सही उत्तर: (C) टंगस्टन

व्याख्या:टंगस्टन का गलनांक (Melting Point) बहुत उच्च होता है, इसलिए यह गर्म होकर पिघलता नहीं है और प्रकाश देता है।

प्रश्न 23: पौधों में भोजन बनाने की प्रक्रिया क्या कहलाती है?

  • (A) श्वसन
  • (B) वाष्पोत्सर्जन
  • (C) प्रकाश संश्लेषण
  • (D) अवशोषण
✅ उत्तर देखें

सही उत्तर: (C) प्रकाश संश्लेषण (Photosynthesis)

व्याख्या:हरे पौधे सूर्य के प्रकाश, कार्बन डाइऑक्साइड और जल की उपस्थिति में क्लोरोफिल द्वारा अपना भोजन बनाते हैं।

प्रश्न 24: निम्नलिखित में से कौन सा 'ऊष्मा का कुचालक' (Bad Conductor) है?

  • (A) लोहा
  • (B) तांबा
  • (C) लकड़ी
  • (D) एल्युमीनियम
✅ उत्तर देखें

सही उत्तर: (C) लकड़ी

व्याख्या:लकड़ी, प्लास्टिक और रबर ऊष्मा के कुचालक होते हैं, इनमें ऊष्मा का प्रवाह आसानी से नहीं होता।

प्रश्न 25: अम्ल (Acid) नीले लिटमस पेपर को किस रंग में बदल देता है?

  • (A) लाल
  • (B) हरा
  • (C) पीला
  • (D) सफेद
✅ उत्तर देखें

सही उत्तर: (A) लाल

व्याख्या:याद रखने की ट्रिक: 'अनिल' (अम्ल, नीले को, लाल करता है)। क्षार (Base) लाल को नीला करता है।

Advertisement

प्रश्न 26: सूर्य के प्रकाश में कितने रंग होते हैं?

  • (A) 5
  • (B) 6
  • (C) 7
  • (D) 8
✅ उत्तर देखें

सही उत्तर: (C) 7

व्याख्या:सूर्य का श्वेत प्रकाश सात रंगों (बैंगनी, जामुनी, नीला, हरा, पीला, नारंगी, लाल - VIBGYOR) का मिश्रण है।

प्रश्न 27: विटामिन A की कमी से कौन सा रोग होता है?

  • (A) बेरी-बेरी
  • (B) स्कर्वी
  • (C) रतौंधी (Night Blindness)
  • (D) रिकेट्स
✅ उत्तर देखें

सही उत्तर: (C) रतौंधी

व्याख्या:विटामिन A आँखों के लिए आवश्यक है। इसकी कमी से कम रोशनी में दिखाई देना बंद हो जाता है।

प्रश्न 28: छत्तीसगढ़ में पाया जाने वाला लौह अयस्क (Iron Ore) मुख्य रूप से किस प्रकार का है?

  • (A) हेमेटाइट
  • (B) मैग्नेटाइट
  • (C) लिमोनाइट
  • (D) सिडेराइट
✅ उत्तर देखें

सही उत्तर: (A) हेमेटाइट

व्याख्या:छत्तीसगढ़ (बैलाडीला, दल्ली राजहरा) में उच्च गुणवत्ता वाला 'हेमेटाइट' लौह अयस्क पाया जाता है।

प्रश्न 29: एकलिंगी पुष्प (Unisexual Flower) का उदाहरण है:

  • (A) गुड़हल
  • (B) सरसों
  • (C) पपीता
  • (D) गुलाब
✅ उत्तर देखें

सही उत्तर: (C) पपीता

व्याख्या:पपीता और मक्का में नर और मादा जननांग अलग-अलग फूलों में होते हैं। गुड़हल और सरसों द्विलिंगी (Bisexual) हैं।

प्रश्न 30: किसी वस्तु के कार्य करने की क्षमता को क्या कहते हैं?

  • (A) बल
  • (B) शक्ति
  • (C) ऊर्जा
  • (D) दाब
✅ उत्तर देखें

सही उत्तर: (C) ऊर्जा (Energy)

व्याख्या:कार्य करने की क्षमता ऊर्जा कहलाती है। इसका मात्रक 'जूल' होता है।

प्रश्न 31: 'रबी' की फसल का सही समूह कौन सा है?

  • (A) धान, मक्का, सोयाबीन
  • (B) गेहूँ, चना, सरसों
  • (C) मूंगफली, कपास, धान
  • (D) उपरोक्त में से कोई नहीं
✅ उत्तर देखें

सही उत्तर: (B) गेहूँ, चना, सरसों

व्याख्या:रबी फसलें शीत ऋतु (अक्टूबर-मार्च) में उगाई जाती हैं। गेहूँ, चना, मटर, सरसों इसके मुख्य उदाहरण हैं।

प्रश्न 32: थर्मामीटर में किसका उपयोग किया जाता है?

  • (A) पानी
  • (B) पारा (Mercury)
  • (C) तेल
  • (D) स्प्रिट
✅ उत्तर देखें

सही उत्तर: (B) पारा (Mercury)

व्याख्या:पारा ऊष्मा का सुचालक है और काँच से नहीं चिपकता, इसलिए इसका उपयोग तापमापी में होता है।

प्रश्न 33: जल का रासायनिक सूत्र क्या है?

  • (A) HO2
  • (B) H2O
  • (C) H2O2
  • (D) CO2
✅ उत्तर देखें

सही उत्तर: (B) H2O

व्याख्या:जल के एक अणु में हाइड्रोजन के दो परमाणु और ऑक्सीजन का एक परमाणु होता है।

Advertisement

प्रश्न 34: अमीबा अपना भोजन कैसे ग्रहण करता है?

  • (A) मुँह द्वारा
  • (B) पादाभ (Pseudopodia) द्वारा
  • (C) स्पर्शक द्वारा
  • (D) जीभ द्वारा
✅ उत्तर देखें

सही उत्तर: (B) पादाभ (Pseudopodia) द्वारा

व्याख्या:अमीबा एककोशिकीय जीव है जो अपने शरीर के आकार को बदल सकता है और 'नकली पैर' (पादाभ) बनाकर भोजन पकड़ता है।

प्रश्न 35: भूकंप की तीव्रता मापने वाला यंत्र क्या कहलाता है?

  • (A) बैरोमीटर
  • (B) सीस्मोग्राफ
  • (C) लैक्टोमीटर
  • (D) थर्मामीटर
✅ उत्तर देखें

सही उत्तर: (B) सीस्मोग्राफ (Seismograph)

व्याख्या:भूकंपीय तरंगों को सीस्मोग्राफ द्वारा रिकॉर्ड किया जाता है। इसे रिक्टर स्केल पर मापा जाता है।

प्रश्न 36: 'ओजोन परत' हमें सूर्य की किस हानिकारक किरण से बचाती है?

  • (A) अवरक्त किरणें
  • (B) पराबैंगनी किरणें (UV Rays)
  • (C) दृश्य प्रकाश
  • (D) गामा किरणें
✅ उत्तर देखें

सही उत्तर: (B) पराबैंगनी किरणें (UV Rays)

व्याख्या:ओजोन परत (O3) समताप मंडल में पाई जाती है और यह त्वचा कैंसर का कारण बनने वाली पराबैंगनी किरणों को रोकती है।

प्रश्न 37: किस ग्रह को 'लाल ग्रह' (Red Planet) कहा जाता है?

  • (A) शुक्र
  • (B) मंगल
  • (C) बुध
  • (D) शनि
✅ उत्तर देखें

सही उत्तर: (B) मंगल (Mars)

व्याख्या:आयरन ऑक्साइड की अधिकता के कारण मंगल ग्रह की मिट्टी लाल दिखाई देती है।

प्रश्न 38: खाने के सोडे (Baking Soda) का रासायनिक नाम क्या है?

  • (A) सोडियम क्लोराइड
  • (B) सोडियम कार्बोनेट
  • (C) सोडियम बाइकार्बोनेट
  • (D) सोडियम हाइड्रोक्साइड
✅ उत्तर देखें

सही उत्तर: (C) सोडियम बाइकार्बोनेट

व्याख्या:खाने का सोडा (NaHCO3) है, जबकि धोने का सोडा सोडियम कार्बोनेट है।

प्रश्न 39: मलेरिया रोग किसके द्वारा फैलता है?

  • (A) मादा एनोफिलीज मच्छर
  • (B) मादा एडीज मच्छर
  • (C) घरेलू मक्खी
  • (D) तिलचट्टा
✅ उत्तर देखें

सही उत्तर: (A) मादा एनोफिलीज मच्छर

व्याख्या:यह मच्छर प्लाज्मोडियम परजीवी का वाहक है, जिससे मलेरिया होता है। डेंगू एडीज मच्छर से होता है।

प्रश्न 40: बल (Force) का SI मात्रक क्या है?

  • (A) पास्कल
  • (B) न्यूटन
  • (C) जूल
  • (D) वाट
✅ उत्तर देखें

सही उत्तर: (B) न्यूटन

व्याख्या:बल को न्यूटन (N) में मापा जाता है। पास्कल दाब का मात्रक है।

Advertisement

प्रश्न 41: सी.एन.जी. (CNG) का पूरा नाम क्या है?

  • (A) कॉमन नेचुरल गैस
  • (B) कंप्रेस्ड नेचुरल गैस
  • (C) केमिकल नेचुरल गैस
  • (D) कार्बन नेचुरल गैस
✅ उत्तर देखें

सही उत्तर: (B) कंप्रेस्ड नेचुरल गैस (संपीड़ित प्राकृतिक गैस)

व्याख्या:CNG एक स्वच्छ ईंधन है जिसका उपयोग वाहनों में प्रदूषण कम करने के लिए किया जाता है।

प्रश्न 42: मनुष्य के शरीर में पसलियों (Ribs) के कितने जोड़े होते हैं?

  • (A) 10 जोड़े
  • (B) 12 जोड़े
  • (C) 14 जोड़े
  • (D) 11 जोड़े
✅ उत्तर देखें

सही उत्तर: (B) 12 जोड़े

व्याख्या:मनुष्य के वक्ष में कुल 24 पसलियां (12 जोड़े) होती हैं जो फेफड़ों और हृदय की रक्षा करती हैं।

प्रश्न 43: विद्युत सेल (Cell) में कितने टर्मिनल होते हैं?

  • (A) 1
  • (B) 2
  • (C) 3
  • (D) 4
✅ उत्तर देखें

सही उत्तर: (B) 2

व्याख्या:विद्युत सेल में दो सिरे होते हैं - धनात्मक (Positive +) और ऋणात्मक (Negative -)।

प्रश्न 44: 'सर्वग्राही' (Universal Acceptor) रक्त समूह कौन सा है?

  • (A) A
  • (B) B
  • (C) AB
  • (D) O
✅ उत्तर देखें

सही उत्तर: (C) AB

व्याख्या:रक्त समूह AB वाला व्यक्ति किसी भी समूह का रक्त ले सकता है। रक्त समूह O 'सर्वदाता' (Universal Donor) होता है।

प्रश्न 45: छत्तीसगढ़ की 'जीवन रेखा' (Lifeline) किस नदी को कहा जाता है?

  • (A) शिवनाथ
  • (B) हसदेव
  • (C) महानदी
  • (D) इन्द्रावती
✅ उत्तर देखें

सही उत्तर: (C) महानदी

व्याख्या:महानदी छत्तीसगढ़ की सबसे प्रमुख नदी है और कृषि व संस्कृति में इसका विशेष महत्व है।

प्रश्न 46: घर्षण (Friction) कम करने के लिए किसका उपयोग किया जाता है?

  • (A) स्नेहक (Lubricant)
  • (B) बाल-बियरिंग
  • (C) पॉलिश
  • (D) उपरोक्त सभी
✅ उत्तर देखें

सही उत्तर: (D) उपरोक्त सभी

व्याख्या:मशीनों में घर्षण कम करने के लिए तेल, ग्रीस (स्नेहक), और बाल-बियरिंग का उपयोग होता है।

प्रश्न 47: 'वर्मीकम्पोस्ट' (Vermicompost) किस जीव की सहायता से बनाया जाता है?

  • (A) केंचुआ
  • (B) दीमक
  • (C) चींटी
  • (D) कॉकरोच
✅ उत्तर देखें

सही उत्तर: (A) केंचुआ (Earthworm)

व्याख्या:केंचुआ कचरे को खाकर उसे उत्तम खाद में बदल देता है। इसे 'किसान का मित्र' भी कहते हैं।

प्रश्न 48: निम्न में से कौन सा पदार्थ पानी में अघुलनशील (Insoluble) है?

  • (A) नमक
  • (B) चीनी
  • (C) चॉक पाउडर
  • (D) सिरका
✅ उत्तर देखें

सही उत्तर: (C) चॉक पाउडर

व्याख्या:चॉक पाउडर पानी में नहीं घुलता और तली में बैठ जाता है, जबकि नमक और चीनी घुल जाते हैं।

प्रश्न 49: ध्वनि की प्रबलता (Loudness) किस पर निर्भर करती है?

  • (A) आवृत्ति (Frequency)
  • (B) आयाम (Amplitude)
  • (C) तारत्व (Pitch)
  • (D) चाल
✅ उत्तर देखें

सही उत्तर: (B) आयाम (Amplitude)

व्याख्या:कंपन का आयाम जितना अधिक होगा, ध्वनि उतनी ही प्रबल (तेज) होगी। आवृत्ति से तारत्व (Pitch) तय होता है।

प्रश्न 50: बीजों के अंकुरण के लिए क्या आवश्यक नहीं है?

  • (A) वायु
  • (B) जल
  • (C) उचित ताप
  • (D) तेज धूप (Direct Sunlight)
✅ उत्तर देखें

सही उत्तर: (D) तेज धूप

व्याख्या:अंकुरण के लिए हवा, पानी और गर्मी (ताप) जरूरी है, लेकिन बीजों को अंकुरित होने के लिए सीधे तेज धूप की आवश्यकता नहीं होती, वे मिट्टी के अंदर भी अंकुरित हो जाते हैं।

🎉 बधाई हो! आपने टेस्ट पूरा कर लिया।

आपका स्कोर कितना रहा? कमेंट करके हमें जरूर बताएं।

शिक्षक भर्ती परीक्षा की और तैयारी के लिए Chhuriya Times को फॉलो करें।

CGTET/CTET Paper 2 Science: सिलेबस और रणनीति :-

शिक्षक भर्ती परीक्षा (Class 2) और TET Paper 2 में विज्ञान और गणित का हिस्सा 60 अंकों का होता है, जिसमें विज्ञान के 30 प्रश्न होते हैं। अच्छे अंक लाने के लिए आपको इन टॉपिक्स पर पकड़ बनानी होगी, जो इस मॉक टेस्ट में शामिल हैं :-

  • सजीव जगत (Living World) : कोशिका, उत्तक, अंग तंत्र, सूक्ष्मजीव, रोग और भोजन के घटक।
  • भौतिक विज्ञान (Physics) : गति, बल, न्यूटन के नियम, प्रकाश, ध्वनि, विद्युत धारा और चुम्बकत्व।
  • रसायन विज्ञान (Chemistry): पदार्थ की अवस्थाएं, परमाणु संरचना, अम्ल, क्षार और लवण, धातु एवं अधातु।
  • प्राकृतिक संसाधन: कोयला, पेट्रोलियम, सौर ऊर्जा और पर्यावरण संरक्षण।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQ) - CGTET Science Preparation :-

​Q1: क्या CGTET और CTET के लिए विज्ञान का सिलेबस एक जैसा है?

Ans: हाँ, लगभग 90% सिलेबस एक जैसा है। दोनों में कक्षा 6 से 8 तक की NCERT/SCERT की किताबों से प्रश्न पूछे जाते हैं। इसलिए यह मॉक टेस्ट दोनों परीक्षाओं के लिए समान रूप से उपयोगी है।

​Q2: इस मॉक टेस्ट में कितने प्रश्न हैं?

Ans: इस टेस्ट सीरीज में हमने कुल 50 महत्वपूर्ण प्रश्नों का समावेश किया है, जो परीक्षा के कठिनाई स्तर (Difficulty Level) को ध्यान में रखकर बनाए गए हैं।

Q3: छत्तीसगढ़ शिक्षक भर्ती (वर्ग 2) के लिए विज्ञान की तैयारी कैसे करें?

Ans: सबसे पहले कक्षा 6 से 10 तक की SCERT की विज्ञान की किताबें पढ़ें। उसके बाद पिछले वर्षों के प्रश्न पत्रों (Previous Year Question Papers) को हल करें और Chhuriya Times पर उपलब्ध डेली मॉक टेस्ट देते रहें।

​Q4: क्या यह मॉक टेस्ट फ्री है?

Ans: जी हाँ, हमारी वेबसाइट पर उपलब्ध सभी स्टडी मटेरियल और टेस्ट पूरी तरह से निःशुल्क हैं। हमारा उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों के छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करना है।

निष्कर्ष :-

दोस्तों, सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता। CGTET और Shikshak Bharti में चयन पाने के लिए नियमित अभ्यास (Practice) सबसे जरूरी है। हमें उम्मीद है कि यह "Science Mock Test in Hindi" आपकी तैयारी में मील का पत्थर साबित होगा।

              ​अगर आपको यह प्रयास पसंद आया हो, तो इसे अपने दोस्तों और स्टडी ग्रुप्स (WhatsApp/Telegram) में जरूर शेयर करें। नई अपडेट्स और नोट्स के लिए हमारी वेबसाइट Chhuriya Times को बुकमार्क करना न भूलें।


Previous Post Next Post
MD SOLAR - PERFECT POWER SOLUTION
Shri Balaji Studio
Advertisements
📢 हमर WhatsApp चैनल मा जुड़ाव अऊ छत्तीसगढ़ के रोमांचक खबर सबले पहली पावव!
👉 अभी Follow करव (Follow Now)

Contact Form